भैंस की टक्कर से घायल युवक की मौत, दो गंभीर
अलीगढ़ में एक दुखद हादसे में तीन दोस्त बाइक सवार भैंस से टकरा गए। इस घटना में अनिकेत (22) की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। उसके दोस्त बादल और शिवकुमार गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। परिवार में शोक का माहौल है।

अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद अकराबाद थाना क्षेत्र के नानऊ के पास बाइक सवार तीन दोस्त भैंस से टकरा गए। हादसे में घायल एक युवक की बुधवार को मौत हो गई। जबकि घायलों का अभी इलाज चल रहा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।सासनीगेट थाना क्षेत्र के मोहल्ला नगला पला भदेसी रोड निवासी अनिकेत (22) मजदूरी करता था। वह अपने दोस्त बादल और शिवकुमार के साथ बाइक से नानऊ नहर में नहाने गया था। शाम को तीनों घर वापस लौट रहे थे। रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर भैंस से टकरा गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
बादल और शिवकुमार को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। जबकि अनिकेत का उपचार बौनेर स्थित निजी अस्पताल में चल रहा था। बुधवार को उपचार के दौरान अनिकेत की मौत हो गई। वहीं,परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


