
ट्रॉली से गिरकर बुलंदशहर के युवक की मौत
Aligarh News - ट्रॉली से गिरकर बुलंदशहर के युवक की मौत - गभाना थाना क्षेत्र के गांव करनपुर
गभाना थाना क्षेत्र के गांव करनपुर के शुक्रवार को ट्रॉली से गिरकर बुलंदशहर के युवक की मौत हो गई। वह खैर से ट्रैक्टर-ट्रॉली में समरसेबिल का सामान लादकर भतीजे के साथ लौट रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जिला बुलंदशहर के डाबर निवासी सोनू (27) पुत्र जगदीश समरसेबिल लगाने का काम करता था। पुलिस के अनुसार शुक्रवार वह खैर से ट्रैक्टर-ट्रॉली में समरसेबिल का सामान लादकर बुलंदशहर जा रहा था। ट्रैक्टर को भतीजा टिल्लू उर्फ अनिल चला रहा था। सोनू ट्रॉली पर बैठा था। रास्ते में गांव करनपुर के पास सोनू ट्रॉली से पानी पीने के लिए उतरा रहा था।

तभी अनियंत्रित होकर गिर गया। ट्रॉली के पहिए के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे मेडिकल कालेज में भर्तीकरा दिया। शनिवार को उपचार के दौरान सोनू ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को बुलंदशहर लेकर चले गए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


