Aligarh News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

हिन्दुस्तान, अलीगढ़
Follow us on Google News
share

Aligarh News: हरदुआगंज में एक ट्रैक्टर ट्रॉला ने बाइक सवार युवक अशोक कुमार को रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को सुबह मिली। अशोक का परिवार खुशियों में था, लेकिन अब उनके घर में मातम छा गया है। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Aligarh News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Aligarh News: हरदुआगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र के रामघाट रोड पर बरौठा नहर पुल के पास एक ट्रैक्टर ट्रॉला ने एक बाइक सवार युवक को रौंद दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। घर न पहुंचने पर परिजनों को घटना की जानकारी सुबह हुई। युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया। गांव भूतपुरा निवासी मृतक अशोक कुमार पुत्र कल्याण सिंह उम्र 26 वर्ष शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरदुआगंज बाइक से आया था। वहां उसी दिन उसके भाई अनिल कुमार की पत्नी को डिलेवरी हुई थी जिसमें पुत्ररत्न की प्राप्ति हुई थी। घर में खुशी का माहौल था। रात को ही समय करीब 11:30 बजे वह बाइक से अकेला गांव भूतपुरा वापिस जा रहा था। जैसे ही वह बरौठा नहर पुल से पहले एल जे पी फार्म हाउस के सामने पहुंचा तभी पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉला जिसमें गर्डर भरे हुए थे ने टक्कर मार दी जिससे सिर में गंभीर चोट आने से अशोक की मौत हो गई। ड्राईवर ट्रैक्टर ट्रॉला को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस की कार्रवाई

दुर्घटना की सूचना मिलने पर पीआरवी घटनास्थल पर पहुंच गई। पीआरवी ने एक्सीडेंट की सूचना थाने पर दी। हल्का इंचार्ज रोहित कुमार अपने हमराह के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये तथा एंबूलैंस से उसे दीनदयाल अस्पताल भिजवाया, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तथा शव को मोरचरी में रखवा दिया। बाद में मृतक की पहचान अशोक कुमार पुत्र कल्याण सिंह निवासी भूतपुरा के रूप से उसकी बाइक की आरसी से हुई।

परिजनों की स्थिति

परिजनों को एक्सीडेंट की जानकारी सुबह हुई थी। कारण गांव वाले सोच रहे थे कि अशोक हॉस्पीटल में ही रूक गया होगा और हॉस्पीटल में जानकारी थी कि अशोक घर पहुंंच गया होगा। सुबह पुलिस स्टेशन से दुर्घटना की सूचना मिली तो घर में कोहराम मच गया। मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर ट्रॉला चालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

मृतक का परिवार

अशोक बिल्डिंग मेटीरियल की दुकान पर काम करता था। दो भाईयों में छोटा था। मृतक अपने पीछे एक तीन महीने की मासूम बेटी , पत्नी व परिजनों को बिलखता छोड़ गया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

युवक की उम्र क्या थी?
युवक की उम्र 26 वर्ष थी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।