Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsTragic Accident Claims Life of E-Rickshaw Driver in Nagar Bhagta
ई-रिक्शा पोल से टकराया, चालक की मौत

ई-रिक्शा पोल से टकराया, चालक की मौत

संक्षेप:

Aligarh News - गांव नगला भगत के समीप एक दर्दनाक हादसे में ई-रिक्शा चालक पंडित (25) की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, चालक की नींद आने के कारण ई-रिक्शा विद्युत पोल से टकरा गया। पंडित की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी और वह अपने घर लौट रहा था। हादसे की जांच जारी है।

Feb 10, 2026 01:24 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share Share
Follow Us on

लोधा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव नगला भगत के समीप सोमवार तड़के एक दर्दनाक हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान पंडित (25) पुत्र चोपड़ा, निवासी जंगलगढ़ी थाना देहली गेट के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार नींद आने के चलते ई-रक्शिा अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गया। सोमवार तड़के करीब तीन बजे की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक पंडित अलीगढ़ से गोंडा रूट पर ई-रक्शिा चलाता था। वह सवारियों को उतारने के बाद अपने घर लौट रहा था, तभी नगला भगत के पास ई-रक्शिा विद्युत पोल से जा टकराया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

टक्कर इतनी तेज थी कि चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण चालक को नींद की झपकी आना माना है। ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतग्रिस्त हो गया। परिजनों के अनुसार मृतक की शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी। वह अपनी पत्नी के साथ रहता था। उसके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल हेमंत मावी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, हादसे की सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।