ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अलीगढ़हर्ष फायरिंग में तीन महिलाएं घायल

हर्ष फायरिंग में तीन महिलाएं घायल

तमाम प्रयासों के बाद भी जिले में हर्ष फायरिंग नहीं रुक रही। मंगलवार को जिले में दो जगह हर्ष फायरिंग में तीन महिलाओं को गोली लगी...

हर्ष फायरिंग में तीन महिलाएं घायल
हिन्दुस्तान टीम,अलीगढ़Wed, 26 Feb 2020 01:55 AM
ऐप पर पढ़ें

तमाम प्रयासों के बाद भी जिले में हर्ष फायरिंग नहीं रुक रही। मंगलवार को जिले में दो जगह हर्ष फायरिंग में तीन महिलाओं को गोली लगी है। खैर में दूल्हे की बहन की सास और विजयगढ़ में दो सगी बहनों को गोली लगी है। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खैर में दूल्हे की बहन की सास को लगी गोली

बरका चौकी के गांव बिसारा में मंगलवार की सांय घुड़चढ़ी के दौरान हर्ष फायरिंग में दूल्हे की बहन की सास के पेट में गोली लग गई। गोली लगने से समारोह में अफरातफरी मच गई। परिजनों ने घायल को अलीगढ़ के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है।

बिसारा निवासी मुनेश कुमार पुत्र गजराज सिंह के बड़े बेटे राहुल की मंगलवार को शादी थी। धुड़चढ़ी के बाद कुआं पूजन के समय हर्ष फायरिंग हो रही थी। इस दौरान दूल्हे की विवाहित बहन प्रीति की साठ वर्षीय सास सुमनदेवी उर्फ बतासो निवासी गांव भवनगढ़ी जलाली के पेट में गोली लग गई। खून से लथपथ महिला को इलाज के लिये परिजन अलीगढ़ के प्राइवेट हॉस्पीटल में लेकर पहुंचे। जहां महिला की हालत चिंताजनक बनी हुई है। बरका चौकी इंचार्ज अमित प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विजयगढ़ में निकरौसी देख रहीं दो बहनों के लगी गोली

अकराबाद। थाना विजयगढ़ क्षेत्र के गांव से युवक की बारात कि निकरौसी हो रही थी। इस दौरान दूल्हे के दोस्तों द्वारा की गई हर्ष फायरिंग के दौरान पड़ोस की दो युवतियों को गोली लगी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।

गांव भाकरी अहवासी निवासी मदन कुमार पुत्र वीरेंद्र शर्मा की बारात हाथरस जिले के गांव में जा रही थी। सोमवार शाम बारात की निकरौसी चल रही थी। कार्यक्रम में दूल्हे के दोस्तों ने हर्ष फायरिंग कर दी। इस दौरान छत पर खड़े होकर कार्यक्रम देख रहीं पड़ोस के खचेरू मल की पुत्री डोली एवं लक्ष्मी को गोली लग गई। युवतियों को गोली लगने की बात पता चलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर थाना विजयगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गई, पुलिस ने घायल युवतियों को जिला अस्पताल भेज दिया है। इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि बारात निकरौसी के दौरान हर्ष फायरिंग में दो युवतियों को गोली लगी है। जिस असलाह से गोली चलाई गई है उसका पता लगाया जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें