Aligarh News: पांच मुकाबलों में तीन जीत जरूरी तभी बनेगी एएमयू कुश्ती टीम

हिन्दुस्तान, अलीगढ़
Follow us on Google News
share

Aligarh News: अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) कुश्ती टीम के गठन हेतु चयन प्रतियोगिता मंगलवार

Aligarh News: पांच मुकाबलों में तीन जीत जरूरी तभी बनेगी एएमयू कुश्ती टीम

Aligarh News: अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) कुश्ती टीम के गठन हेतु चयन प्रतियोगिता मंगलवार को यूनिवर्सिटी जिम्नेजियम हॉल में कराई गई। प्रतियोगिता में एएमयू के विभिन्न कक्षाओं में अध्ययनरत छात्र पहलवानों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।चयन प्रतियोगिता का शुभारंभ कराते हुए एएमयू जिम्नेजियम के प्रशिक्षक मज़हर उल कमर ने बताया कि विश्वविद्यालय की कुश्ती टीम के चयन में पूर्ण पारदर्शिता और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को समान अवसर देने के उद्देश्य से प्रत्येक प्रतिभागी पहलवान को निर्धारित तिथियों पर कुल पांच चयन मुकाबलों में प्रतिभाग करने का अवसर दिया जाएगा। अपने-अपने भार वर्ग में टीम में स्थान बनाने के लिए पहलवान को पांच मुकाबलों में से कम से कम तीन मुकाबलों में जीत दर्ज करना अनिवार्य होगा।

उन्होंने बताया कि निर्धारित मानदंड पूरा करने वाले पहलवान ही एएमयू यूनिवर्सिटी कुश्ती टीम के सदस्य बनेंगे। चयनित खिलाड़ियों के लिए विशेष 15 दिवसीय कुश्ती प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें उन्हें इंटर-यूनिवर्सिटी प्रतियोगिताओं के लिए विशेष रूप से तैयार किया जाएगा। मज़हर उल कमर ने बताया कि चयनित यूनिवर्सिटी टीम के खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स स्कॉलरशिप सहित एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू) के निर्देशानुसार आयोजित इंटर-यूनिवर्सिटी प्रतियोगिताओं में एएमयू की ओर से प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। कुश्ती कोच शुऐब पहलवान के अनुसार प्रथम राउंड के मुकाबलों में 57 किग्रा वर्ग में कमर अख्तर, 61 किग्रा में मोहम्मद जुहैब गाज़ी, 65 किग्रा में सुमित संग्राल, 70 किग्रा में अब्दुल मन्नान, 74 किग्रा में अजय कुमार, 96 किग्रा में हसन अब्बास तथा 125 किग्रा वर्ग में तैय्यब शेरवानी ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsअलीगढ़Aligarh News: पांच मुकाबलों में तीन जीत जरूरी तभी बनेगी एएमयू कुश्ती टीम