बेल्टों से युवक को पीटने में मुकदमा, तीन लोग गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, अलीगढ़
Follow us on Google News
share

अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद बन्नादेवी थाना क्षेत्र के नुमाइश मैदान में मंगलवार को युवक और एक

बेल्टों से युवक को पीटने में मुकदमा, तीन लोग गिरफ्तार

अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद बन्नादेवी थाना क्षेत्र के नुमाइश मैदान में मंगलवार को युवक और एक युवती के साथ बेल्टों से मारपीट कर रहे तीन लोगों को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया। मारपीट का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा था। युवक अपने रिश्तेदार युवती से बातचीत कर रहा था।हरदुआगंज थाना क्षेत्र के गांव ग्वालरा निवासी सोनू मंगलवार को नुमाइश ग्राउंड स्थित बाजार में अपने दोस्त के साथ गया था। वहां उसकी रिश्तेदार युवती मिल गई। वह युवती से बातचीत करने लगा। आरोप है कि इसी बीच तीन-चार युवक आ गए। आरोपियों ने सोनू को पकड़ लिया और बेल्टों से मारपीट शुरू कर दी।

बीच-बचाव में आई युवती को भी पीट दिया। राहगीरों ने पूरा वाकया मोबाइल में कैद कर लिया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। वीडियो पुलिस अधिकारियों तक पहंुचा तो थाना पुलिस हरकत में आ गई। बुधवार को पुलिस ने आरोपी आकाश निवासी बरौला चौक,अंकुर निवासी आईटीआई रोड चूहरपुर और आशीष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। सीओ धनंजय सिंह ने बताया कि युवक से मारपीट करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वह युवती के परिचित ही थे। युवती को साथ देखने पर दोनों के बीच विवाद हुआ था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।