Aligarh News: कोचिंग जा रही छात्रा से की अश्लील हरकत, मुकदमा

हिन्दुस्तान, अलीगढ़
Follow us on Google News
share

Aligarh News: पालीमुकीमपुर क्षेत्र की एक पीड़िता ने बताया कि उसकी पुत्री के साथ गांव में अश्लील हरकत करने वाले शमशेर सिंह ने विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Aligarh News: कोचिंग जा रही छात्रा से की अश्लील हरकत, मुकदमा

Aligarh News: n विरोध करने पर जान से मारने की धमकी n पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कीदादाें, संवाददाता। थाना पालीमुकीमपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने बताया कि मेरी पुत्री बीते शनिवार काे घर से करीब 10.50 बजे अपने कोचिंग सेन्टर जा रही थी। इसी बीच रास्ते मे पंचायत घर के बराबर मे शमशेर सिह पुत्र बनी सिंह निवासी गांव पिलखुनी, थाना नरौरा जिला बुलन्दशहर मिला जो मेरी पुत्री हाथ पकड़कर खींचकर अश्लील हरकतें करने लगा। यह पूर्व में भी इस तरह हरकत कर चुका है जिसकी मेरे पति द्वारा थाने में शिकायत की गयी थी। हाथ पकड़कर खींचने का जब मेरी पुत्री ने विरोध किया तो शमशेर सिह ने उसके साथ मारपीट की।

इस घटना के समय काफी लोग एकत्रित हो गए। लोगों को इकट्ठा होते देखकर शमशेर सिह वहां से चला गया ओर जाते जाते कहता गया कि इसवार तो तुझे माेहल्लेे वालों ने बचा लिया है। अब जब भी मौका मिला तो तुझे जान से मार दूगां।पीड़ित की तहरीर के आधार पर पालीमुकीमपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।