बीआरसी कार्यालय व 3 खोखे के ताले तोड़कर हजारों की चोरी

Mar 01, 2026 01:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share Share
Follow Us on

Aligarh News - अकराबाद में जीटी रोड पर नानऊ नहर पुल के पास अज्ञात चोरों ने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से हजारों रुपये का सामान चुरा लिया। चोरों ने कार्यालय के तीन कमरों के ताले तोड़कर एक इनवर्टर, सीसीटीवी कैमरा और कंप्यूटर सिस्टम चुरा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बीआरसी कार्यालय व 3 खोखे के ताले तोड़कर हजारों की चोरी

अकराबाद, संवाददाता। जीटी रोड स्थित नानऊ नहर पुल के पास शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय (बीआरसी) के साथ सड़क किनारे रखे तीन खोखा के ताले तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह जब कार्यालय के कर्मचारी दफ्तर खोलने पहुंचे तो कार्यालय के तीन कमरों के ताले टूटे हुए मिले। चोर कार्यालय से एक इनवर्टर, सीसीटीवी कैमरा तथा एक कंप्यूटर सिस्टम चोरी कर ले गए। वहीं नगला रिसलदार निवासी फरीद व इरशाद तथा नगला बबूल निवासी सोनू ने बताया कि बीआरसी कार्यालय के पास सड़क किनारे रखे उनके खोखा के ताले तोड़कर चोर हजारों रुपये का सामान ले गए।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा जल्द ही चोरों को पकड़कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।