ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अलीगढ़अलीगढ़ में डबल ईवीएम लगाने की नहीं आई नौबत

अलीगढ़ में डबल ईवीएम लगाने की नहीं आई नौबत

अलीगढ़। विधानसभा चुनाव 2022 में डबल ईवीएम नहीं लगाई जाएगी। नामांकन दाखिल होने...

अलीगढ़ में डबल ईवीएम लगाने की नहीं आई नौबत
हिन्दुस्तान टीम,अलीगढ़Sun, 23 Jan 2022 03:26 AM
ऐप पर पढ़ें

अलीगढ़।

विधानसभा चुनाव 2022 में डबल ईवीएम नहीं लगाई जाएगी। नामांकन दाखिल होने की बाद स्थिति साफ हो गई। अधिकतम उम्मीदवारों की संख्या 14 है। शहर व अतरौली पर 14-14 उम्मीदवार हैं। इसके अलावा अन्य विधानसभाओं में संख्या कम है। 15 से अधिक उम्मीदवार होने पर दो ईवीएम का इस्तेमाल किया जाता है। नामांकन पत्रों की जांच के बाद कुछ उम्मीदवारों की नामांकन निरस्त हुआ तो संख्या और कम हो जाएगी।

प्रेक्षक ने कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण

-प्रेक्षक ने शनिवार को कलक्ट्रेट में बनाए गए निर्वाचन के कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। वहां पर आने वाली शिकायतों के बारे में जानकारी प्राप्त की। कंट्रोल रूम पर आनेवाली शिकायतों को तत्काल उड़न दस्ते को देने के निर्देश दिए।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें