Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsTheft Incident in Gonda Local Resident Accused of Stealing Tractor Items
घेर से ट्रैक्टर का सामान चोरी कर ले गया चोर

घेर से ट्रैक्टर का सामान चोरी कर ले गया चोर

संक्षेप:

Aligarh News - गोंडा में एक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसमें उसने कहा कि 12 सितंबर 2025 को मधुआ उर्फ सुखवीर ने उसके ट्रैक्टर का सामान चुराया। जब प्रार्थी ने उसे पकड़ने की कोशिश की, तो वह भाग गया।...

Sep 17, 2025 03:41 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share Share
Follow Us on

गोंडा, संवाददाता। थाने में रिपोर्ट दर्ज में प्रार्थी बनवारी लाल पुत्र स्व. नौरंगी लाल निवासी रफायतपुर थाना गौण्डा ने बताया। घेर में मेरा स्वराज टैक्ट्रर खड़ा था व उसका सामान टैक्टर के पास ही रखा था। दिनांक 12 सितंबर 2025 को दोपहर के समय गांव निवासी मधुआ उर्फ सुखवीर पुत्र चमन प्रकाश मौका पाकर घेर में घुस गया और टैक्ट्रर के सामान को चोरी कर घर से बाहर निकल रहा था। तभी मैंने उसे थैले में कुछ सामान चोरी कर ले जाते हुये देखा तो मैंने उसे रुकने को कहा। इस पर वह भागने लगा। तो मैंने मधुआ का भागकर पीछा किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

भागते समय मधुआ से एक थैला गिर गया व दूसरे थैले को लेकर भाग गया। गिरे हुये थैला में टैक्ट्रर का सामान रिन्च, पाना, दो सौला आदि थे। लेकिन घेर में रखा कटर का क्रास, सात सौला, टैक्ट्रर की रिन्च, पाना तथा टैक्ट्रर का कुछ लोहे का सामान वह लेकर भाग गया। जब मैंने मधुआ के परिवारीजनों से उपरोक्त सामान चोरी कर लेने के सम्बन्ध मे बताया गया तो मधुआ के परिवारीजनों के द्वारा कहा गया कि मधुआ घर पर नहीं है, आ जाने दो तुम्हारा सामान दिलवा देगें, किन्तु मेरा शेष सामान अभी तक नहीं दिलवाया गया। थाना प्रभारी मनोज कुमार पवार ने बताया इसकी जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।