ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अलीगढ़महिला की अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म

महिला की अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म

देहलीगेट इलाके में एक युवक ने महिला की अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। अब आरोपी युवक महिला को ब्लैकमेल कर दो लाख रुपये की मांग कर रहा है। मांग पूरी न होने पर वीडियो वायरल...

महिला की अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म
Center,AligarhTue, 23 May 2017 07:59 PM
ऐप पर पढ़ें

देहलीगेट इलाके में एक युवक ने महिला की अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। अब आरोपी युवक महिला को ब्लैकमेल कर दो लाख रुपये की मांग कर रहा है। मांग पूरी न होने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी है। मंगलवार को पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की है। देहलीगेट थाना क्षेत्र निवासी एक महिला इलाके के ही एक कारखाने में नौकरी करती थी। आरोप है कि इसी बीच कारखाने के मालिक ने पीड़िता को नशीली चाय पिला दी। अचेत अवस्था में होते ही महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया। इतना ही नहीं अश्लील क्लीपिंग बना ली। आरोपी युवक क्लीपिंग दिखाकर एक साल तक महिला के साथ दुष्कर्म करता रहा। अब आरोपी ने पीड़िता को ब्लेकमैल कर दो लाख रुपये की मांग कर दी। महिला ने इंकार किया तो आरोपी युवक ने पीड़िता के बेटे का अगवा कर हत्या करने की धमकी दे डाली। घटना के बाद से पीड़िता दहशत में है। पीड़िता थाने पहंुची तो पुलिस ने टहला दिया। मंगलवार को पीड़िता ने एसएसपी राजेश पांडेय से शिकायत की है। उन्होंने थाना प्रभारी को जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। छत पर सो रही महिला से छेड़छाड़ बन्नादेवी थाना क्षेत्र निवासी एक महिला परिवार के साथ किराए पर रहती है। उसी मकान में एक युवक भी किराए पर रहता है। सोमवार की रात महिला पति के साथ घर की छत पर सो रही थी। आरोप है कि देर रात आरोपी युवक भी छत पर पहंुच गया। महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। महिला के विरोध करने पर पति की अंाख खुल गई। पति ने विरोध किया तो आरोपी युवक धमकी देते हुए भाग गया। घटना के बाद पीड़िता थाने पहंुची तो पुलिस ने टहला दिया। मंगलवार को पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की है। महिला ने लगाया ननदोई पर छेड़छाड़ का आरोप इगलास थाना क्षेत्र निवासी एक युवती की शादी एक साल पहले इलाके के ही एक युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी में दिए गए दहेज से ससुराल वाले संतुष्ट नहीं हैं। आए दिन दहेज में 50 हजार रुपये की मांग करते है। बीते एक मई को आरोपी ननदोई कमरे में आ गया। पीड़िता के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता ने घटना के बारे में ससुरालियों को बताया तो आरोपियों ने मारपीट कर दी। पीड़िता थाने पहंुची तो पुलिस ने तहरीर बदलवा दी। मंगलवार को पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें