ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अलीगढ़सेना में जाने का सपना रह गया अधूरा

सेना में जाने का सपना रह गया अधूरा

चंडौस के गांव थानपुर में अंकित की हत्या के बाद शोक की लहर दौड़ गई। हर ग्रामीण के मन में यही सवाल है कि आखिर अंकित की हत्या किसने की और क्यों की।...

सेना में जाने का सपना रह गया अधूरा
हिन्दुस्तान टीम,अलीगढ़Thu, 22 Oct 2020 03:32 AM
ऐप पर पढ़ें

चंडौस के गांव थानपुर में अंकित की हत्या के बाद शोक की लहर दौड़ गई। हर ग्रामीण के मन में यही सवाल है कि आखिर अंकित की हत्या किसने की और क्यों की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मृतक अंकित वीरपुरा के एक विद्यालय में ग्यारहवीं का छात्र था। वह सेना में जाने की तैयारी कर रहा था, लेकिन उससे पहले ही उसकी हत्या कर दी गई। अंकित की हत्या से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अंकित तीन भाई बहनों में दूसरे नंबर का था। सेना में जाने का अंकित का सपना अधूरा रह गया। बड़ी बहन और छोटे भाई का रो-रोकर बुरा हाल है। दिनदहाड़े किशोर की हत्या की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। गांव में घटनास्थल पर परिजनों की मांग पर पुलिस अफसरों ने फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड भी मौके पर बुलाई। लेकिन कुछ दूर जाकर खोजी कुत्ता वापस घटनास्थल पर लौट आ गया। विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम और पुलिस ने परिजनों से भी बातचीत की है।

परिवार का किसी से झगड़ा नहीं :

अंकित के पिता ललित कुमार के परिवार का किसी की कोई झगड़ा या दुश्मनी नहीं है। मृतक के दादा तेजवीर सिंह की दो शादी हुई थीं। पहली पत्नी से एक बेटा विजेंद्र सिंह है जो नेवी से रिटायर्ड होने के बाद दिल्ली में रहते हैं। दूसरी पत्नी से देवव्रत, रोहित, ललित कुमार व अर्जुन हैं। जिनमें से रोहित व अर्जुन भी नोएडा में रहते हैं। देवव्रत व ललित कुमार गांव में खेती करते हैं। देर शाम तक ग्रामीण पोस्टमार्टम के बाद शव के गांव आने का इंतजार करते रहे।

-घटना काफी दुखद है। विभिन्न बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

-अभिषेक झा, एसपी सिटी, अलीगढ़।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें