ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अलीगढ़व्यापारियों के सुरक्षा व सम्मान से नहीं होगा फैसला

व्यापारियों के सुरक्षा व सम्मान से नहीं होगा फैसला

फोटो.. -उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उप्र के प्रांतीय सम्मेलन में जुटे व्यापारी -51...

व्यापारियों के सुरक्षा व सम्मान से नहीं होगा फैसला
हिन्दुस्तान टीम,अलीगढ़Wed, 31 May 2023 07:45 PM
ऐप पर पढ़ें

फोटो..

-उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उप्र के प्रांतीय सम्मेलन में जुटे व्यापारी

-51 निगम व्यापारी पार्षदों का व्यापारी सम्मेलन में किया गया सम्मान

-खैर रोड मनकामेश्वर सदन में आयोजित सम्मेलन में उमड़ी भारी भीड़

अलीगढ़। कार्यालय संवाददाता

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि उप्र के प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी की सुरक्षा व मान सम्मान से समझौता नहीं किया जाएगा। रोजाना सरकार के नए नए नियमों से व्यापारियों का आर्थिक व मानिसक शोषण किया जाता है। व्यापारी सम्मेलन में उमड़ी भीड़ व्यापारी एकता का सबूत दे रही है।

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उप्र का मंगलवार को खैर रोड स्थित मनकामेश्वर सदन में प्रांतीय सम्मेलन आयोजित किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में जनपद से व्यापारी शामिल होने पहुंचे। सम्मेलन में 51 व्यापारी निगम पार्षदों को सम्मानित किया गया। एक हजार से अधिक व्यापारियों ने सम्मेलन में हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने कहा कि हजारों की तादाद में व्यापारियों की उपस्थिति एकजुटता में मील का पत्थर साबित होगी। व्यापारी विलकुल निश्चित रहें व्यापार मंडल व्यापारियों की सुरक्षा व सम्मान के साथ कोई समझौता नही करेगा। हर हाल में व्यापारियों के सम्मान के सरकार से लड़ाई लड़ते रहेंगे। ई जगमोहन गुप्ता ने कहा कि सरकार व्यापारी वर्ग को जीएसटी स्लैब से राहत देने का कार्य करे। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष प्रदीप गंगा ने कहा सरकार किसी भी दशा में व्यापारियों को कमजोर न समझे। व्यापारी इस देश की रीढ़ हैं। देश की अर्थव्यवस्था का पालक है। अगर हमारा उत्पीड़न करके हमको कमजोर करने की कोशिश की गई तो इसका खामियाजा भी सरकार को भुगतना हो। महानगर अध्यक्ष जयगोपाल वीआईपी ने कहा कि व्यापार मंडल द्वारा आज 51 नव निर्वाचित व्यापारी पार्षदों को स्वागत किया है। इस मौके पर पूर्व महापौर शकुन्तला भारती, चेयरमेन अमित शेखर सर्राफ प्रदेश उपाध्यक्ष, विनय गुप्ता, ई रत्नाकर आर्य, दिनेश गुप्ता, महेश धनराज, विष्णु भैया, आकाश कोल, योगेश सरकार, दुर्वेश वाष्र्णेय, अजय लिथो, संगीता वाष्र्णेय, हरिकिशन अग्रवाल, एम ए खान गांधी, राकेश वाष्र्णेय, शिव कुमार पाठक, संजीव अग्रवाल, मुकेश वर्मा, प्रदीप कूलर , आलोक प्रताप सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, अनिल बसंल, प्रीति वाष्र्णेय, प्रिया सिंह चौहान, सुनीता, सन्तोष वाष्र्णेय, सौरभ कैपिटल, सुमित, गोपाल राजपूत, उमेश गौड़, मिलिंद वाष्र्णेय, अंकित वाष्णेय, कमल गुप्ता, मनीष नीलगिरी मौजूद रहे।

प्रमाण पत्र दिए

सम्मेलन में मुख्य रूप से अतरौली नगर से दुर्गेश वाष्णेय को अध्यक्ष एवं सजनी वाष्णेय को महिला जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। जिरौली धूम सिंह, काजिमावाद, अतरौली पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र भी वितरित किए गये।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें