Aligarh News: अतरौली पुलिस ने लूटकांड के चार आरोपियों को तमंचा व लूटी सामग्री सहित किया गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, अलीगढ़
Aligarh News: अतरौली। कोतवाली पुलिस ने लूटपाट के मामले में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लूटा गया मोबाइल फोन, 1100 रुपये नगद, एक तमंचा मय कारतूस के साथ,घटना में प्र

Aligarh News: अतरौली। कोतवाली पुलिस ने लूटपाट के मामले में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लूटा गया मोबाइल फोन, 1100 रुपये नगद, एक तमंचा मय कारतूस के साथ,घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। एक जुलाई को आरोपियों ने कस्बा अतरौली के मोहल्ला नगाइचपाड़ा निवासी विजय से मोबाइल व 8000 रुपये छीन लिए थे, इस संबंध में थाना अतरौली में मुकद्दमा दर्ज किया था। गिरफ्तार अभियुक्त रोहित पुत्र खमानी सिंह, शनि पुत्र नत्थू, सोनू पुत्र धर्मवीर तथा धर्मेंद्र पुत्र सुनहरी हैं। सभी ग्राम मेमडी, थाना गोधा, के निवासी हैं। उन्हें थाना क्षेत्र अतरौली से गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की विभिन्न धाराये तथा 3/25 आर्म्स एक्ट जोड़ी गई।
थाना पुलिस ने सभी चार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, वहां से जेल भेज दिया गया है।


