नहीं टूटने देंगे घर: विधायक
Aligarh News - रामपुर क्षेत्र में ठा. जयवीर सिंह ने सीलिंग मुद्दे पर ग्रामीणों के साथ बैठक की। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी भी व्यक्ति का घर नहीं टूटेगा। प्रशासन ने फाइल को दोबारा खोला है और वह मामले पर नजर रखे हुए हैं। विधायक ने ग्रामीणों से सहयोग की अपील की और कहा कि यह मामला कई परिवारों के भविष्य से जुड़ा है।

सीलिंग को लेकर ठा. जयवीर सिंह ने की चर्चा, दिया भरोसा गभाना, संवाददाता। रामपुर क्षेत्र की आबादी वाली जमीन को रिक्त दिखाकर सीलिंग में दर्ज किए जाने के मामले में शनिवार को एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में बरौली विधायक ठाकुर जयवीर सिंह ने ग्रामीणों के साथ विस्तार से चर्चा करते हुए उन्हें भरोसा दिलाया कि किसी भी हाल में किसी का घर नहीं टूटने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह मामला बेहद संवेदनशील है और इससे सैकड़ों परिवारों का भविष्य जुड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि इस प्रकरण में प्रशासन की ओर से फाइल को दोबारा री-ओपन किया गया है और वे स्वयं पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं।
जरूरत पड़ने पर उच्चाधिकारियों से भी बात की जाएगी, ताकि आबादी वाली जमीन के साथ किसी भी तरह का अन्याय न हो। बैठक में मौजूद ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि यदि यह जमीन सीलिंग के दायरे में मानी गई और मामला समाप्त नहीं हुआ, तो करीब 400 से 500 परिवार बेघर होने की कगार पर आ जाएंगे। विधायक जयवीर सिंह ने आश्वस्त किया कि वे हर संभव मदद के लिए उनके साथ खड़े हैं और कानूनी व प्रशासनिक स्तर पर इस लड़ाई को मजबूती से लड़ा जाएगा। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने और सहयोग करने की अपील भी की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



