श्रद्धालुओं की कार और डीजल टैंकर में भीषण भिड़ंत, नौ घायल

Feb 28, 2026 01:42 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share Share
Follow Us on

Aligarh News - ग्राम सिरसा के श्रद्धालु मथुरा-वृंदावन से लौटते समय एक तेज रफ्तार डीजल टैंकर से टकरा गए। इस हादसे में उनकी अर्टिगा कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर किया गया है।

श्रद्धालुओं की कार और  डीजल टैंकर में भीषण भिड़ंत, नौ घायल

ग्राम सिरसा निवासी श्रद्धालु गुरुवार को मथुरा-वृंदावन से परिक्रमा कर लौट रहे थे बरला (अलीगढ़)। थाना छर्रा क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार तड़के एक हृदयविदारक सड़क हादसा हो गया। मथुरा-वृंदावन से परिक्रमा कर अर्टिगा कार से लौट रहे श्रद्धालुओं और एक तेज रफ्तार डीजल टैंकर के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार सभी 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनमें से 8 की हालत नाजुक बनी हुई है। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त डीजल टैंकर पूरी तरह खाली था, अन्यथा टैंकर पलटने से बड़ा धमाका या आगजनी हो सकती थी, जिससे जान-माल का और अधिक नुकसान होने की आशंका थी।

परिक्रमा कर लौट रहे थे श्रद्धालु: प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम सिरसा निवासी श्रद्धालु गुरुवार को योगेंद्र की अर्टिगा गाड़ी में सवार होकर मथुरा-वृंदावन परिक्रमा के लिए गए थे। शुक्रवार सुबह करीब 4:30 बजे जब वे वापस लौट रहे थे, तभी छर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार डीजल टैंकर ने कार को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि टैंकर सड़क पर ही पलट गया और कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर: हादसे के तुरंत बाद सभी घायलों को पास के ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद 8 घायलों की हालत अत्यंत चिंताजनक देखते हुए उन्हें तत्काल बेहतर इलाज के लिए जे एन मेडिकल कॉलेज, अलीगढ़ रेफर कर दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भिड़ंत के बाद टैंकर जिस तरह पलटा, यदि वह डीजल से भरा होता तो बड़ा अग्निकांड हो सकता था। खाली टैंकर होने के कारण एक बड़ी त्रासदी टल गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे में घायल हुए ग्रामीण इस दुर्घटना में कार सवार सभी 9 लोग लहूलुहान हो गए। घायलों में ग्राम सिरसा निवासी इंद्रवती पत्नी विजयपाल और उनकी पुत्री मुस्कान, चालक योगेंद्र पुत्र महीपाल और उनकी बहन नीतू, मंजू पत्नी ओमवीर, पुष्पा पत्नी मनवीर, शारदा पत्नी निरंजन, पवन पुत्र धर्मपाल तथा मीना पत्नी सुखवीर शामिल हैं। पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार से घायलों को बाहर निकाला।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।