Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsTension in Bulakghadi and Bhagwanpur Police on High Alert After Controversial Slogans
शादी समारोह के चलते पुलिस बल तैनात

शादी समारोह के चलते पुलिस बल तैनात

संक्षेप:

Aligarh News - बुलाकगढ़ी और भगवानपुर में मंदिरों की दीवारों पर विवादित नारों के बाद तनाव उत्पन्न हो गया। पुलिस ने दोनों गांवों में भारी संख्या में बल तैनात किया। एसपी मृगांक शेखर पाठक ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने...

Wed, 29 Oct 2025 05:39 AMNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share Share
Follow Us on

लोधा, संवाददाता। बुलाकगढ़ी और भगवानपुर में बीते दिनों मंदिरों की दीवारों पर लिखे गए विवादित नारों के बाद उपजे तनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। मंगलवार को दोनों गांवों में भारी संख्या में पीएसी एवं आरआरएफ के जवान तैनात किए गए। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक, सीओ गभाना संजीव तोमर, सर्विलांस टीम, एसओजी और रोरावर व लोधा थानों की पुलिस ने मौके पर डेरा डालकर हालात का जायज़ा लिया। पुलिस के अनुसार बुलाकगढ़ी में नामजद आरोपी गुलमोहम्मद के बेटे का शादी समारोह था। इस दौरान किसी भी तरह की स्थिति न बिगड़े, इसके लिए दोनों गांवों को एहतियातन पुलिस तैनात कर दिया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

गांव की गलियों से लेकर मुख्य मार्गों तक पुलिस की पैनी निगरानी रही। अधिकारी समय-समय पर पैदल गश्त कर ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील करते रहे। गौरतलब है कि शनिवार को बुलाकगढ़ी और भगवानपुर में पांच मंदिरों की दीवारों पर विवादित नारे लिखे मिलने से माहौल गर्मा गया था। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ दोनों गांवों में जुट गई थी। तत्काल पुलिस और प्रशासन ने हस्तक्षेप कर तनाव को नियंत्रित किया था। मामले में पुलिस ने पहले ही मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को दोनों गांवों का दौरा कर थाने पहुंचे एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया दोनों गांवों में कानून-व्यवस्था को लेकर कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि सोशल मीडिया पर बिना पुष्टि के कोई भी जानकारी साझा न करें। गांवों में फिलहाल शांति है, पर पुलिस की मौजूदगी से सतर्क माहौल बना हुआ है।