Aligarh News: कूड़ा वाहन की टक्कर से टेंपो सवार आठ यात्री घायल
Aligarh News: रोरावर थाना क्षेत्र के पुराना मथुरा बाईपास पर एक नगर निगम के कूड़ा वाहन ने आगे चल रहे एक टेंपो को टक्कर मार दी, जिससे टेंपो पलट गया। इस हादसे में आठ महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और चालक को हिरासत में ले लिया है।

Aligarh News: n टक्कर से आगे चल रहा टेंपो पलट गया n नायरा पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसालोधा, संवाददाता। रोरावर थाना क्षेत्र के पुराना मथुरा बाईपास पर नगर निगम के कूड़ा वाहन ने आगे चल रहे एक टेंपो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे टेंपो पलटने से उसमें सवार आठ महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह दर्दनाक हादसा रोरावर थाना क्षेत्र में नायरा पेट्रोल पंप के पास बुधवार को हुआ।टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही रोरावर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।
पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से टेंपो में फंसी घायल महिलाओं को बाहर निकाला और उन्हें तुरंत उपचार के लिए नादा चौराहा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।घायलों की पहचान शीला, गीता, नेहा, भावना, संतोष, सुनीता, ओमवती और राजेन्द्री के रूप में हुई है, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। कोतवाल रवि चंद्रवाल ने बताया कि कूड़ा वाहन के चालक को हिरासत में ले लिया गया है, हालांकि अभी तक कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।


