टेट अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों की हुंकार

Feb 27, 2026 12:06 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share

Aligarh News - - बीएसए कार्यालय पर धरना, मार्च निकाल कलक्ट्रेट तक किया प्रदर्शन

टेट अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों की हुंकार

अलीगढ़। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले गुरुवार को जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ और प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीएसए कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने टेट अनिवार्यता के निर्णय का विरोध करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने को संबोधित करते हुए जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रशांत शर्मा ने कहा कि वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टेट अनिवार्य करना न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि नियुक्ति के बाद टेट अनिवार्य किया जा रहा है तो अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से उनकी नियुक्ति संबंधी परीक्षाएं दोबारा क्यों नहीं कराई जा रहीं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी सरकार विशेष अध्यादेश क्यों नहीं ला रही।

यदि सरकार ने टेट अनिवार्यता समाप्त नहीं की तो मध्य मार्च में दिल्ली का घेराव किया जाएगा। दोपहर तीन बजे धरना समाप्त होने के बाद शिक्षक पैदल मार्च करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। रास्ते भर ‘भारत माता की जय’, ‘अभी तो ये अंगड़ाई है, आगे और लड़ाई है’ जैसे नारे लगाए। कलक्ट्रेट पहुंचकर शिक्षक सड़क पर बैठ गए और टेट अनिवार्यता के विरोध में प्रदर्शन जारी रखा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि विशेष अध्यादेश नहीं लाया गया तो आंदोलन और तेज होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।