
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की हुई मौत
Aligarh News - गांव बिशनपुरी में एक नवविवाहिता प्रीति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रीति की तबीयत शुक्रवार को अचानक बिगड़ी और अस्पताल में उसे मृत घोषित कर...
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की हुई मौत खैर, संवाददाता। गांव बिशनपुरी में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए मौत को संदिग्ध बताया है। जानकारी के अनुसार, गांव बिशनपुरी निवासी प्रदीप पुत्र गया प्रसाद की शादी करीब पांच माह पूर्व थाना जंवा के मोहल्ला मंदिर वाले निवासी बनवारी सिंह की पुत्री प्रीति के साथ हुई थी। बताया जाता है कि शुक्रवार की शाम करीब 5:00 बजे अचानक प्रीति की तबीयत बिगड़ गई।परिवारजन उसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया।
इसके बाद उसे कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की जानकारी मिलते ही प्रीति के पिता बनवारी सिंह ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना प्रभारी दुष्यंत तिवारी व कस्बा चौकी इंचार्ज सुदीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए अलीगढ़ भेज दिया। मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -दुष्यंत तिवारी, थाना प्रभारी

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




