दस माह की बच्ची की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Feb 25, 2026 01:05 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share

Aligarh News - हरदुआगंज के गांव सिल्ला विसावनपुर में 10 माह की बीमार बच्ची की संदिग्ध मौत की सूचना पर पुलिस हरकत में आई। बच्ची की मां ने उसे खिलाने के बाद सोने के लिए लिटा दिया, तभी उसकी मौत हो गई। पिता ने हत्या का आरोप नकारा, जबकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दस माह की बच्ची की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

n कुछ दिनों से बीमार चल रही थी नवजात n पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया हरदुआगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव सिल्ला विसावनपुर के माजरा नगला भूड़ में एक 10 माह की बीमार बच्ची की संदिग्ध मौत की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया, और तुरंत घटना स्थल पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भिजवा दिया। तनु पुत्री अजय 10 माह कई दिनों से बीमार चल रही थी। मंगलवार को विजय की पत्नी बच्ची को गोद में लेकर खिला रही थी। उसके बाद उसने बच्ची को चारपाई पर सुला दिया। उसी दौरान बच्ची की मौत गई ।

पति ने आरोप लगाते हुए कि बच्ची की ह्त्या उसकी पत्नी ने कर दी है, पुलिस को 112 नम्बर पर सूचना दे दी। हत्या की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और घटना की जानकारी ली। हत्या के आरोप को मृतका के पिता ने नकार दिया और कहा कि उसकी बेटी बीमार चल रही थी। बीमारी से उसकी मौत हुई है। सूचना पर एफएसएल टीम भी पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सी ओ अतरौली राजीव द्विवेदी ने बताया कि गले पर कोई निशान नहीं पाया गया,मौत का सही कारण पता चल सके, इसलिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।