Surendra Diler Enters Politics as Third Generation of Political Legacy बाबा, पिता के बाद तीसरी पीढ़ी के रूप में राजनीति की ताल ठोंक रहे सुरेन्द्र, Aligarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsSurendra Diler Enters Politics as Third Generation of Political Legacy

बाबा, पिता के बाद तीसरी पीढ़ी के रूप में राजनीति की ताल ठोंक रहे सुरेन्द्र

Aligarh News - सुरेन्द्र दिलेर तीसरी पीढ़ी के रूप में राजनीति में कदम रख रहे हैं। उनके दादा बाबा किशनलाल और पिता राजवीर दिलेर ने राजनीति में नाम कमाया। हाल ही में पिता के निधन के बाद भाजपा ने सुरेन्द्र को खैर...

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़Thu, 24 Oct 2024 07:29 PM
share Share
Follow Us on
बाबा, पिता के बाद तीसरी पीढ़ी के रूप में राजनीति की ताल ठोंक रहे सुरेन्द्र

बाबा, पिता के बाद तीसरी पीढ़ी के रूप में राजनीति की ताल ठोंक रहे सुरेन्द्र -पूर्व सीएम कल्याण सिंह के साथ जनसंघ के जमाने से सक्रिय थे बाबा किशनलाल

-उनके बाद पिता राजवीर दिलेर इगलास से विधायक व हाथरस से सांसद तक रहे

-बीते दिनों हुई थी मृत्यु, अब पार्टी ने खैर सीट से प्रत्याशी बनाकर राजनीति में उतारा

-पूर्व में कभी सक्रिय राजनीति में नहीं रहे हैं सुरेन्द्र दिलेर, राजनीतिक विरासत को बढ़ा रहे

फोटो-

अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। बाबा किशनलाल दिलेर व पिता राजवीर दिलेर के बाद अब नाती सुरेन्द्र दिलेर तीसरी पीढ़ी के रूप में राजनीति की ताल ठोंकने को मैदान में उतरे हैं। पूर्व सीएम कल्याण सिंह के साथ ही पूर्व सांसद किशनलाल जनसंघ के जमाने से भाजपा तक में सक्रिय रहे थे। उनके बाद राजवीर दिलेर इगलास विधायक व हाथरस सांसद रहे। हालांकि सुरेन्द्र कभी सक्रिय राजनीतिक में तो नहीं रहे लेकिन राजनीतिक विरासत को देखते हुए पार्टी के लिए अहम चेहरा हैं।

खैर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा में टिकट को लेकर काफी लंबी चौड़ी लिस्ट थी। 50 से ज्यादा दावेदार टिकट मांग रहे थे। जिले के कई बड़े नेता भी अपने चाहेतों को टिकट दिलाने को पैरवी कर रहे थे, लेकिन भाजपा ने ऐसे चेहरे को उतारा है जिसे सब पसंद करें। सुरेन्द्र के बाबा किशन लाल दिलेर जनसंघ के समय में विधायक बने थे। वह कोल विधानसभा से चार बार विधायक व हाथरस लोस से चार बार सांसद भी रहे। वहीं पिता राजवीर दिलेर इगलास से विधायक और हाथरस से सांसद रहे।

2019 के लोकसभा चुनाव में हाथरस सीट से राजवीर दिलेर 2.60 लाख वोटों से जीते थे, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में राजवीर दिलेर का टिकट कट गया था। जिसकी वजह से उन्हें आघात लगा और लोकसभा चुनाव के बीच ही उनका हार्ट अटैक से निधन हो गया था। वहीं, राजनीतिक जानकारों की मानें तो भाजपा ने सहानुभूति के लिए उनके बेटे सुरेंद्र दिलेर को चुनावी मैदान में उतारा है।

0-पूर्व सीएम कल्याण सिंह परिवार व पूर्व किशनलाल दिलेर परिवार में काफी समानताएं

पूर्व सीएम कल्याण सिंह व पूर्व किशनलाल दिलेर के राजनीतिक व्यक्तित्व व पारिवार में काफी समानताएं हैं। पूर्व सीएम कल्याण सिंह व पूर्व सीएम किशनलाल दोनों विधायक व सांसद रहे। दूसरी पीढ़ी के रूप में दोनों ही परिवार से दो बेटे सांसद व विधायक बने। तीसरी पीढ़ी के रूप में कल्याण घराने से नाती संदीप सिंह 2017 में विधायक बने और फिर मंत्री। वहीं किशनलाल घराने से अब सुरेन्द्र को पार्टी ने चुनावी मैदान में उतारा है।

0-दो घराने, छह लोग, राशि एक समान

पूर्व सीएम कल्याण सिंह व पूर्व सांसद किशनलाल दिलेर घराने के छह सदस्य राजनीतिक से जुड़े हैं। ज्योतिष के नजरिए से देखें तो इन सभी की राशियां एक समान हैं। सभी छह सदस्यों के नाम का पहला शब्द भी एक ही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।