सुरक्षा बिहार में कलश यात्रा के साथ शुरू हुई कथा
By Newswrap
हिन्दुस्तान, अलीगढ़बृज विहार, सुरक्षा विहार में राज्य मंत्री सुरेंद्र दिलेर द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। कथा का शुभारंभ सुनील कौशल महाराज ने किया। कलश यात्रा और पितृ यज्ञ का आयोजन हुआ। कथा में कई प्रमुख लोग शामिल हुए, जिन्होंने भागवत का महत्व समझा।

बृज विहार, सुरक्षा विहार में राज्य मंत्री सुरेंद्र दिलेर द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया है। गुरुवार को कथा का शुभारंभ कथा व्यास सुनील कौशल महाराज द्वारा किया गया। कथा शुरू होने से राजस्व मंत्री की माताजी व पत्नी अंजलि दिलेर की देखरेख में कलश यात्रा निकली। कथा व्यास द्वारा पितृ यज्ञ भी किया गया। कथा व्यास ने भागवत का महत्व बताया। कथा में जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष उपेंद्र भानु पचौरी, योगेश शर्मा एड., पप्पू, नरेंद्र पचौरी, मुदित शर्मा शामिल रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


