सुप्रीम स्पार्टंस ने जीता एचएचएफ क्रिकेट लीग का फाइनल

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share

Aligarh News - अलीगढ़ । वरिष्ठ संवाददाता अलीगढ मे हेल्पिंग ह्यूमन फाउंडेशन द्वारा सर्व समाज के लिए अयोजित

सुप्रीम स्पार्टंस ने जीता एचएचएफ क्रिकेट लीग का फाइनल

अलीगढ़ । वरिष्ठ संवाददाता अलीगढ मे हेल्पिंग ह्यूमन फाउंडेशन द्वारा सर्व समाज के लिए अयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट एचएचएफ क्रिकेट लीग सीजन-एक का फाइनल मुकाबला सुप्रीम स्पार्टंस और केपीएस के बीच ईडन पार्क मडराक पर खेला गया। जिसमें सुप्रीम स्पार्टंस ने मुकाबला जीतकर फाइनल का खिताब अपने नाम किया।सुप्रीम स्पार्टंस के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्पार्टंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही, 7.4 ओवर में 33 रन पर पहले चार विकेट गिर गए। उसके बाद दिवाकर अपनी टीम के लिए अकेले योद्धा बनकर उभरे और 43 गेंदों में 59 महत्वपूर्ण रन बनाकर 20 ओवरों में 121 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचे।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी केपीएस टीम 107 रन पर ही सिमट गई। दिवाकर को मैन ऑफ द मैच, अमन शर्मा को सर्वश्रेष्ठ फाइटर, रोहित यादव को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का खिताब दिया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि गौरव सारस्वत राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष, शांतनु गुप्ता प्रदेश महंत, मानव महाजन, विनय वार्ष्णेय, डॉ राजीव वार्ष्णेय और डॉ सुनील गुप्ता, विकास वार्ष्णेय, लव कुमार, फाउंडेशन अध्यक्ष रोमांस वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष तरूण वार्ष्णेय, विष्णु एनके मौजूद रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।