एनीमल बर्थ कंट्रोल सेंटर में आवारा कुत्तों का बनेगा आश्रय स्थल
Aligarh News - नगर निगम ने क्वार्सी बाईपास स्थित धोर्रामाफी में एनीमल बर्थ कंट्रोल सेंटर का कराया है निर्माण
अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों ने आबादी वाले क्षेत्रों से आवारा कुत्तों को हटाने के लिए आदेश जारी कर दिया है। इसका अनुलापन अलीगढ़ में भी हो सकता है। सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन आई तो नगर निगम क्षेत्र के 60 हजार आवारा कुत्ते एनीमल बर्थ कंट्रोल सेंटर पहुंच जाएंगे। धोर्रामाफी में एबीसी सेंटर का निर्माण कराया गया है। यहीं पर आवारा कुत्तों का उपचार किया जाता है और उसके बाद मोहल्ले में छोड़ दिया जाता है। आवारा कुत्तों के आतंक से लोगों को जल्द निजात मिल सकती है। सुप्रीम कोर्ट का रुख कड़ा हो गया है। गली मोहल्ले में कुत्ते किसी को नहीं काट पाएंगे।
लोगों को परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। नगर निगम सीमा में 60 हजार कुत्ते हैं। इसको लेकर नगर निगम पशु चिकित्सा कल्याण विभाग उपचार, नसबंदी व रैबीज के इंजेक्शन लगाता है। नगर निगम ने क्वार्सी बाईपास स्थिति धोर्रामाफी में एनीमल बर्थ कंट्रोल सेंटर का निर्माण कराया है, जहां पर कुत्तों की नसबंदी की जाती है। लेकिन अभी तक नियम है कि नसबंदी के बाद कुत्तों को फिर उसी स्थान पर दोबारा छोड़ दिया जाता है। लेकिन सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन के बाद अब आवारा कुत्तों को आश्रय स्थल पर ही रखना होगा। मोहल्ले में आवारा कुत्ते दिखाई नहीं देंगे। इससे कुत्ते काटने के केस शून्य की ओर बढ़ेंगे और कुत्ता काटने का भय समाप्त होगा। 18 हजार आवारा कुत्तों की नसबंदी कराई गई नगर निगम ने 18 हजार से अधिक आवारा कुत्तों की नसबंदी कराई है। नसबंदी की प्रक्रिया 2023 से चल रही है। नगर निगम ने एक एजेंसी को बांध्यकरण, उपचार व आवारा कुत्तों को पकड़ने का जिम्मा दिया है। एजेंसी वाहन लेकर आती है और वार्ड से कुत्तों को पकड़कर ले जाती है। उपचार के बाद उसी स्थल पर छोड़ देती है। लेकिन सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन के बाद अब ऐसा नहीं होगा। नगर निगम एक आश्रय स्थल पर ही आवारा कुत्तों को रखेगा। कुत्तों को पकड़ने में नहीं करेगा कोई बीच बचाव सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि आवारा कुत्तों को पकड़ने के दौरान कोई बाधा नहीं डालेगा और नहीं कोई मानवीयता पेश करेगा। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह कोर्ट के आदेश का अवमानना भी होगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश से नगर निगम मजबूती मिल जाएगी। अलीगढ़ में आए दिन कुत्ते काटने के मामले होते हैं। पूर्व में एएमयू में एक रिटायर प्रोफेसर पर कुत्तों ने हमला कर दिया था, जिसमें उनकी जान चली गई थी। जमालपुर एरिए में आए दिन कुत्ते हमलावर होते हैं। अब कुत्ते खुले में आतंक नहीं मचा पाएंगे। एबीसी सेंटर में सुविधाएं ऑपरेशन थियेटर प्री-ऑपरेशन थियेटर डॉग रूम मेडसिन सेंटर चिकित्सक कक्ष चिकित्कों के आवास डॉग पार्लर रिकार्ड रूम बोले अधिकारी आवारा कुत्तों को पकड़कर उनका उपचार किया जाता है और उनको दोबारा उसी स्थल पर छोड़ दिया जाता है। सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन आते ही उसका पालन किया जाएगा। एनीमल बर्थ कंट्रोल सेंटर बनकर तैयार है। आवश्यकता पड़ेगी तो दूसरा सेंटर भी नगर निगम बनवाएगा। डा. राजेश वर्मा, पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी नगर निगम।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




