Aligarh News: प्रधानाध्यापिका के समर्थन में छात्रों ने गेट बंदकर किया प्रदर्शन
Aligarh News: अलीगढ़ में छात्रों ने प्रधानाध्यापिका स्मिता गुप्ता के निलंबन के खिलाफ प्रदर्शन किया। 9 सितंबर को एक छात्र करंट लगने से घायल हो गया था। उच्चाधिकारियों की जांच के बादPrincipal को निलंबित किया गया। छात्रों और ग्रामीणों ने निलंबन को वापस लेने की मांग की, जिसके चलते स्कूल में तालाबंदी रही।

Aligarh News: अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता छर्रा में विकास खंड बिजौली के गांव रसैनी स्थित कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापिका को निलंबित करने पर छात्र आक्रोशित हो उठे। छात्र छात्रों ने प्रधानाध्यापिका के समर्थन में शुक्रवार को स्कूल परिसर में प्रदर्शन कर विरोध जताया।घटना क्रम के अनुसार 9 सितंबरं को कक्षा दो का छात्र अनुज खेलते हुए एक बंद कमरे में चला गया। वहां बिजली के बोर्ड के स्विच को छूने से उसे करंट लग गया। घायल छात्र को परिजन उपचार के लिए ले गए। उन्होंने विद्यालय की शिकायत उच्चाधिकारियों से की। शिकायत पर एबीएसए ने विद्यालय पहुंचकर पूरे मामले की जांच की। उन्होंने अपनी आख्या बीएसए को सौंप दी।
आख्या के आधार पर बीएसए ने प्रधानाध्यापिका स्मिता गुप्ता को 10 सितंबर को निलंबित कर दिया। निलंबन के आदेश के बाद 11 सितंबर को जब प्रधानाध्यापिका चार्ज देने पहुंची तो छात्रों ने उन्हें घेर लिया। छात्रों और ग्रामीणों ने निलंबन वापस लेने की मांग करते हुए नारेबाजी की। लगभग दो घंटे तक स्कूल में तालाबंदी रही। छात्रों के साथ ग्रामीण भी साथ नजर आए। बोले की बच्चे को बंद कमरे में जाने की जरूरत नहीं थी, वह गलती से चला गया था। बीएसए आलोक सिंह ने बताया कि मामले की जांच एबीएसए द्वारा की जा रही है।


