Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsStudent Threatened with Gun Legal Action Taken Against Harasser
तमंचे के बल पर छात्रा का रास्ता रोका, मुकदमा दर्ज

तमंचे के बल पर छात्रा का रास्ता रोका, मुकदमा दर्ज

संक्षेप: Aligarh News - खैर कन्या महाविद्यालय की छात्रा ने शिकायत की कि गांव रंजीतगढी के युवक ने रास्ता रोककर उसे तमंचा दिखाया और परेशान किया। युवक ने उसकी सहेली की इंस्टाग्राम आईडी से फोटो लेकर ब्लैकमेल करने की कोशिश की।...

Fri, 17 Oct 2025 12:53 AMNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share Share
Follow Us on

तमंचे के बल पर छात्रा का रास्ता रोका, मुकदमा दर्ज खैर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से खैर कन्या महाविद्यालय में पढने आ रही एक छात्रा की शिकायत पर गांव रंजीतगढी निवासी युवक के खिलाफ परेशान करने, रास्ता रोकने तथा तमंचा दिखाकर भयभीत किए जाने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। सोफा चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती रोजाना की तरह खैर कन्या महाविद्यालय पढ़ने जा रही थी । आरोप है कि कालेज आते व जाते समय नामजद युवक आबाजकशी करते हुए परेशान करता है। युवक ने सहेली की इस्ंटाग्राम आईडी से फोटो का स्क्रीनशॉट लेकर ब्लैकमेल कर रहा था।

15 अक्टूबर को कालेज से गांव जाते समय रास्ता रोक लिया तथा अभद्रता पूर्ण व्यवहार करने लगा। विरोध करने पर युवक ने तमंचा तान दिया। युवक की दबंगई से परेशान छात्रा ने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। पिता की शिकायत पर युवक और बौखला गया तथा तमंचा लेकर देख लेने की धमकी दे रहा था। छात्रा की शिकायत व तहरीर का संज्ञान लिए जाने के वाद इंस्पेक्टर खैर दुष्यंत तिवारी ने आरोपी लकी चौधरी निवासी रंजीतगढी के खिलाफ रास्ता रोके जाने, अपमानित करने, जान से मारने की धमकी देने व आपराधिक बल प्रयोग करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामले में विवेचक कस्बा चौकी इंचार्ज सुदीप कुमार आरोपी की तलाश में जुटे है।