Aligarh News: एसवी कॉलेज में स्टूडेंट हेल्प डेस्क का शुभारंभ
Aligarh News: अलीगढ़ में श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं की समस्याओं के समाधान हेतु स्टूडेंट हेल्प डेस्क का शुभारंभ उच्च शिक्षा अधिकारी प्रो. संजीव कुमार और प्राचार्य प्रो. नीता द्वारा किया गया। यह डेस्क छात्र-छात्राओं को विषय चयन, छात्रवृत्ति और अन्य सुविधाओं से संबंधित जानकारी प्रदान करेगी।

Aligarh News: अलीगढ़ । वरिष्ठ संवाददाता श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय में छात्र एवं छात्राओं की समस्याओं के निराकरण हेतु हेतु स्टूडेंट हेल्प डेस्क का शुभारंभ क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी प्रो. संजीव कुमार वार्ष्णेय एवं प्राचार्य प्रोफेसर नीता द्वारा फीता काटकर किया गया। प्राचार्य प्रो. नीता ने बताया कि यह हेल्प डेस्क प्रवेश प्रकोष्ठ के मार्गदर्शन में काम करेगी और नव नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को विषय चयन, छात्रवृत्ति, एनसीसी, एनएसएस अन्य सुविधाओं से संबंधित जानकारी प्रदान करेगी।हेल्प डेस्क का संयोजक डॉ. अक्षय कुमार, सहसंयोजक डॉ. योगेश कुमार को बनाया गया है। सहायक के रूप में मयंक वार्ष्णेय, मोहन कुमार शर्मा तथा राकेश चौधरी छात्र छात्राओं से सीधे संवाद करते हुए उनसे लिखित में एप्लीकेशन लेंगे और प्राचार्य एवं अनुशासन विभाग की मदद से उसका तत्काल निस्तारण कराएंगे।
क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी का प्राचार्य, मुख्य अनुशासन अधिकारी प्रोफेसर के. डी. वर्मा प्रो. तनु वार्ष्णेय एवं छात्र कल्याण अधिकारी प्रो. रोली अग्रवाल द्वारा स्वागत किया गया। प्रवेश नियंत्रक प्रोफेसर मुकेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को प्रथम चयन सूची में प्रवेश लेने का अंतिम दिन रहा। इसीलिए प्रवेश समिति में छात्र-छात्राओं की भारी भीड़ है। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार वार्ष्णेय ने कहा की श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय 1947 में स्थापित देशभर में विख्यात उच्च शिक्षा का उत्कृष्ट संस्थान है। इसीलिए प्रत्येक घटक की यह जिम्मेदारी है कि वह अपने कर्तव्यों का निर्वहन तत्परता एवं ईमानदारी से करें जिससे महाविद्यालय की रैंकिंग में सुधार हो। हेल्प डेस्क के उद्घाटन मुख्य रूप से प्रोफेसर वीना उपाध्याय ,प्रोफेसर निर्मला कुमारी, डॉक्टर सीमा आनंद, डॉक्टर राकेश कुमार ,डॉक्टर अतुल अरोरा ,डॉक्टर सचिन सिंदुरिया, डॉ मनीष गुप्ता इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Sunil Kumarशॉर्ट बायो: सुनील कुमार पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में अलीगढ़ टीम में अलीगढ़ मुस्लिम विवि, राजा महेंद्र प्रताप विवि, मंगलायतन विवि समेत बेसिक शिक्षा को प्रजेंट कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
सुनील कुमार डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में अलीगढ़ से शिक्षा को प्रजेंट कर रहे हैं। नई शिक्षा नीति, अलीगढ़ मुस्लिम विवि से जुड़े सैकड़ों शोध की वजह से उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में दैनिक जागरण (Inext) और आईटीवी ग्रुप इंडिया न्यूज चंडीगढ़ जैसे प्रमुख संस्थानों से से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2015 में इंडिया न्यूज के साथ एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड रिपोर्टिंग, डेस्क जॉब, सेंट्रल डेस्क पर काम किया। उसके बाद जुलाई 2018 बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़े। वर्तमान में अलीगढ़ यूनिट में वह शिक्षा को देख रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
बी.कॉम और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट देहरादून बाद उन्हें उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पत्रकारिता सीखने को मिली। एजुकेशन हब कहे जाने वाले शहर में उन्हें शिक्षा बिट पर रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। इसी वजह से वह शिक्षा बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रहे है।
एंटरटेनमेंट और विजन
शिक्षा के साथ साथ फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी विषयों पर सुनील की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू मुंबई और अलीगढ़ दौरे आए कलाकार, निदेशक के किए हैं। सुनील का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है। उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


