ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अलीगढ़हड़ताली वकीलों ने रोका वादकारियों का रास्ता, दीवानी में पसरा सन्नाटा

हड़ताली वकीलों ने रोका वादकारियों का रास्ता, दीवानी में पसरा सन्नाटा

अलीगढ बार पदाधिकारियों के खिलाफ मुकदमे से भड़के अधिवक्ताओं की दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रही। गुरुवार को हड़ताल कर रहे अधिवक्ताओं ने वादकारियों को भी दीवानी में नहीं जाने दिया। इसके चलते दीवानी परिसर...

हड़ताली वकीलों ने रोका वादकारियों का रास्ता, दीवानी में पसरा सन्नाटा
हिन्दुस्तान टीम,अलीगढ़Thu, 18 Jan 2018 04:09 PM
ऐप पर पढ़ें

अलीगढ बार पदाधिकारियों के खिलाफ मुकदमे से भड़के अधिवक्ताओं की दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रही। गुरुवार को हड़ताल कर रहे अधिवक्ताओं ने वादकारियों को भी दीवानी में नहीं जाने दिया। इसके चलते दीवानी परिसर में सन्नाटा पसरा रहा। दीवानी गेट के बाहर अधिवक्ता एकता जिंदाबाद के नारे लगते रहे। अधिवक्ता दीवानी प्रशासन के खिलाफ हुंकार भरते हुए अपनी मांगों पर पूरा कराने पर अड़े रहे। दीवानी के पिछले गेट पर कुछ अधिवक्ता पहरा देते रहे, जिससे कोई वादकारी दीवानी परिसर में ना जा सके। वक्ताओं का कहना है जब तक दर्ज कराया गया मुकदमा वापस नहीं होगा और वाहनों की सुरक्षा की उचित व्यवस्था नहीं होगी तब तक अधिवक्ता काम पर नहीं लौटेंगे।इसको लेकर शनिवार को अलीगढ़ बार और सिविल बार की संयुक्त बैठक होगी, जिसमे आगे की रणनीति पर विचार होगा। दूसरे दिन हुए धरना प्रदर्शन में दूसरे जिलों के बार के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया और अन्य शहरों में हड़ताल कराने का समर्थन दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अगला लेख पढ़ें