Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsStrike Ends After Inspector Assures Respect for Lawyers in Igalaas
इंस्पेक्टर के आश्वासन पर हड़ताल समाप्त

इंस्पेक्टर के आश्वासन पर हड़ताल समाप्त

संक्षेप:

Aligarh News - इंस्पेक्टर के आश्वासन पर हड़ताल समाप्त इगलास, संवाददाता। जूनियर एडवोकेट आकाश सिंह राणा के

Dec 11, 2025 01:10 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share Share
Follow Us on

इंस्पेक्टर के आश्वासन पर हड़ताल समाप्त इगलास, संवाददाता। जूनियर एडवोकेट आकाश सिंह राणा के साथ एक दारोगा द्वारा की गई मारपीट और अभद्रता के मामले को लेकर अधिवक्ताओं में भारी नाराजगी व्याप्त है। विगत दिनों सीओ से मिलकर सिविल एंड क्रिमिनल बार एसोसिएशन ने विरोध दर्ज कराया था और 24 घंटे में दरोगा के खिलाफ कार्रवाई न होने पर न्यायिक कार्य से विरत रहने का ऐलान किया था। बकौल एक अधिवक्ता बुधवार शाम इंस्पेक्टर नरेंद्र यादव ने बार सभागार में बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा विश्वास दिलाया कि भविष्य में पुलिस की ओर से अधिवक्ताओं के सम्मान का पूरा ध्यान रखा जाएगा, ऐसी परिस्थितियां दोबारा उत्पन्न न हों, इसके लिए संवेदनशीलता बरती जाएगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बार एसोसिएशन अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा ने इंस्पेक्टर के आश्वासन पर हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की। डॉ. नवीन कुमार शर्मा, बनवारीलाल शर्मा, बाबूदत्त शर्मा, विवेक शर्मा, राकेश कुमार, महेंद्र सिंह, मनोज कुमार, संजय उपाध्याय, जितेंद्र शर्मा आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। अधिवक्ता से अभद्रता पर एसडीएम को ज्ञापन दिया अतरौली। दि सिविल बार एसोशियेशन की एक विशेष बैठक संस्था कार्यालय की तहसील इगलास के जूनियर अधिवक्ता आकाश राना एडवोकेट के साथ दिनांक 03 दिसबंर को इगलास उपनिरीक्षक अर्जुन सिहं अंजना एवं उनके सहयोग सिपाही द्वारा गांव पहाड़ीपुर के चैराहे पर लोगों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। अधिवक्ताओं ने पुलिस के इस आपराधिक कृत्य पर उपनिरीक्षक एवं संलिप्त सिपाही के आचरण का घोर निंदा की तथा विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इस मौके पर फौजदार के अध्यक्ष नगेन्द्र सिंह राजपूत, संदीप भारद्वाज, अनिल कुमार तोमर, राकेश पाल सिंह यादव, चक्र सुदर्शन, तुलसी सिंह यादव, श्रीपाल सिंह राजपूत, मोहम्मद ताहिर आदि मौजूद रहे।