17 मार्च को लगेगा नववर्ष मेला

Feb 12, 2026 11:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share

Aligarh News - संघ कार्यालय में मेले को लेकर सौंपी गईं जिम्मेदारियां

17 मार्च को लगेगा नववर्ष मेला

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर 17 मार्च को आयोजित नववर्ष मेला में विशेष आयोजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह बातें गुरूवार को संघ के विभाग प्रचारक गोविंद ने संघ कार्यालय में आयोजित बैठक में कहीं। विभाग प्रचारक ने कहा कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर हिंदू नव वर्ष का शुभारंभ होता है। इसी क्रम में प्रतिवर्ष महानगर में नववर्ष अभिनंदन एवं मेला आयोजन समिति द्वारा नव वर्ष मेले का आयोजन किया जाता रहा है। बैठक में सर्व व्यवस्था प्रमुख रतन कुमार मित्र, सह सर्वव्यवस्था प्रमुख संदीप कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष अमित सर्राफ, महामंत्री ऋषभ गर्ग सरिया, मंत्री सौरभ माहेश्वरी, संजय शर्मा पार्षद, भूपेंद्र, मनोज माहौर, डॉ. अंशु सक्सेना, कोषाध्यक्ष आलोक याग्निक, सह कोषाध्यक्ष अजय गुप्ता, मधुर राठी, प्रचार प्रमुख वैभव गौतम, सहप्रचार प्रमुख प्रभात शर्मा, राज सक्सेना, महिला समन्वयक कृष्णा गुप्ता, महिला सह समन्वयक रीता राजपूत, नीलिमा जोशी, पूनम सिंह, राधा चौहान आदि को जिम्मेदारी सौपी गईं।

संचालन संदीप कुमार ने किया। इस दौरान विभाग सह संघचालक ललित, विभाग कार्यवाह योगेश आर्य, महानगर संघचालक अजय सराफ, महानगर कार्यवाह रतन कुमार मित्र, सह महानगर कार्यवाह पंकज आदि उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।