SP Lohia Vahini Appoints Amir Qureshi as District Secretary Amid Political Preparations for 2027 Elections विस चुनाव की तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता, Aligarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsSP Lohia Vahini Appoints Amir Qureshi as District Secretary Amid Political Preparations for 2027 Elections

विस चुनाव की तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता

Aligarh News - अलीगढ़ में समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष मो. सालिम ने लक्ष्मी धनगर से मुलाकात की। आमिर कुरैशी को जिला सचिव नियुक्त किया गया। लक्ष्मी ने कहा कि नौजवान राजनीतिक पार्टियों की रीढ़ हैं और...

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़Tue, 23 Sep 2025 03:41 AM
share Share
Follow Us on
विस चुनाव की तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता

अलीगढ़। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष मो. सालिम ने सोमवार को सपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मीधनगर से मुलाकात की। जिला अध्यक्ष लक्ष्मी धनगर के हाथों से आमिर कुरैषी को लोहिया वाहिनी जिला सचिव का मनोनयन पत्र दिलवाया गया। जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर ने कहा कि नौजवान ही राजनीतिक पार्टियों की रीढ़ होते हैं। इन्हीं के कन्धों पर मिशन 2027 का विस चुनाव है। कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। लोहिया वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष उजैर गाजी ने कहा कि हम अपने संगठन लोहिया वाहिनी के माध्यम से गाँव-गाँव गली-गली जाएंगे। नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से जनता को बताएंगे कि नौजवानों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, दबे कुचले वर्गों का हर जाति, हर वर्ग का उत्थान समाजवादी पार्टी ही कर सकती है।

उजैर गाजी, आमिर कुरैशी, जकी कुरैशी, इमरान, खिल्लू गाजी, बिट्टन गाजी, शकील अंसारी, फैसल मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।