अफसरों के साथ अभद्रता करने वालों पर कार्रवाई हो

Feb 25, 2026 12:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share

Aligarh News - अलीगढ़ में ब्रज औद्योगिक व्यापार मंडल के नेताओं ने समाजवादी पार्टी के नेता अज्जू इशाक पर वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह न केवल प्रशासनिक व्यवस्था का अपमान है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ भी है। कानून सर्वोपरि है और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई चल रही है।

अफसरों के साथ अभद्रता करने वालों पर कार्रवाई हो

अलीगढ़। ब्रज औद्योगिक व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल सिक्स संस एवं महामंत्री पंकज वार्ष्णेय ने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता अज्जू इशाक एवं अन्य लोगों वरिष्ठ आईएएस अधिकारी से अभद्र और असंयमित भाषा का प्रयोग किया गया। आचरण न केवल प्रशासनिक व्यवस्था का अपमान है, बल्कि लोकतांत्रिक मर्यादाओं के भी विरुद्ध है। अज्जू इशाक को ये समझना चाहिए ये भाजपा की सरकार है जो नियम से चलती है। सपा के नेताओं को ऐसी बात नहीं करनी चाहिए, जिससे इंसानियत शर्मशार हो जाए। दबंगई और अभद्रता स्वीकार नहीं की जाएगी। कानून सर्वोपरि है, और अतिक्रमण के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई चल रही।

ज्ञान सरोवर 100 फुटा पर पक्के अतिक्रमण हटाए गए हैं। महामंत्री पंकज वार्ष्णेय, दिलीप बंसल, प्रदीप वार्ष्णेय, गणेश वार्ष्णेय, कपिल अग्रवाल मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।