Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsSocial Media Video Sparks Investigation into Group of Young Women at Aligarh Railway Station
भीख मांगकर पी रहीं बिस्लरी, खा रहीं शाही पनीर

भीख मांगकर पी रहीं बिस्लरी, खा रहीं शाही पनीर

संक्षेप:

Aligarh News - पड़ाव दुबे स्थित जानकी बाई की धर्मशाला में बना रखा है ठिकाना

Aug 11, 2025 01:41 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share Share
Follow Us on

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में युवतियों द्वारा खुद को रेलवे स्टेशन के आसपास रुकना बताया गया। हिन्दुस्तान टीम युवतियों को तलाशते हुए पड़ाव दुबे स्थित धर्मशाला पहुंची। पूछताछ करते ही युवतियां कमरों जाकर छिप गईं और बात करने से इनकार कर दिया। पड़ाव दुबे स्थित जानकीबाई धर्मशाला में 25-30 लड़कियों का समूह रविवार को रहता हुआ मिला। पता चला कि आसपास के बाजार स्थित रेस्टोरेंट से इनका खाना आता है। खाने में शाही पनीर, दाल मखनी, कोफ्ते जैसी डिश रोजाना होती हैं तो आइसक्रीम का आनंद उठाते हुए भी अक्सर लोगों ने इनको आसपास की दुकानों पर देखा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पानी केवल बिसलरी का पीती हैं। जब लड़कियों से पूछताछ की कोशिश की गई तो बात करने से इनकार कर दिया और अपने कमरों में बंद हो गईं। धर्मशाला के स्वामी नंदलाल माहेश्वरी का कहना है कि पिछले 10 दिन से उनके यहां रह रही हैं। खुद को दिल्ली के बदरपुर का बताया गया है। 50 रुपए प्रति व्यक्ति की दर से कमरा दिया जाता है। स्थानीय निवासी कमल अरोडा ने बताया कि आए दिन धर्मशाला में कोई न कोई हंगामा होता है। बीते दिनों ही बाजार में एक युवती का युवक से झगड़ा हो चुका है। आसपास के लोगों का कहना था कि इनके कृत्यों को लेकर हाल में प्रशासन से शिकायत भी की गई थी। मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। भीख मांगने वाली युवतियां का महंगा लाइफ स्टाइल आसपास के लोगों ने बताया कि साल में दो-तीन बार ये गिरोह आकर रुकता है। आमतौर पर एक माह के लिए ये लोग आते हैं। इनके शौक भी महंगे हैं। मिनरल वाटर से लेकर महंगा लाइफस्टाइल रखते हैं। इसके अलावा कई बार यहां लड़कों को भी आते-जाते देखा गया है। इसके चलते लोग परेशान रहते हैं। कोई इनसे कुछ कहता है तो ये धमकाकर भगा देते हैं। आधार कार्ड को लेकर उठ रहे सवाल पड़ाव दुबे स्थित धर्मशाला में जो आईडी युवतियों ने दी है, उस पर दिल्ली का पता है। वायरल वीडियो में युवतियां खुद को राजस्थान का बता रही हैं। वहीं आधार कार्ड में गुजरात का पता है। जिस कैलाश चौधरी ने वीडियो बनाया था, उनका कहना था कि उन्होंने दो बार सड़क पर पैसा मांगते देख वीडियो बनाया था। इनमें से केवल एक लड़की ने मांगने पर आधार दिखाया था, वह दक्षिण भारत की किसी भाषा का था। वर्जन युवतियां कहां से आई हैं, आधार कार्ड आदि में कहां का पता है, इन सभी का सत्यापन कराया जाएगा। उन होटल, धर्मशाला संचालकों से रिकार्ड लेंगे, जिनके यहां रुकी हैं। -अमित कुमार भट्ट, एडीएम सिटी