ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अलीगढ़सोशल मीडिया पर धार्मिक टिप्पणी पर भड़के सपाई

सोशल मीडिया पर धार्मिक टिप्पणी पर भड़के सपाई

सोशल मीडिया पर भगवान राम पर अमर्यादित टिप्पणी किए जाने से सपा कार्यकर्ता भड़क गए। शनिवार को सपा यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसएसपी को ज्ञापन देकर टिप्पणी करने वाले के...

सोशल मीडिया पर धार्मिक टिप्पणी पर भड़के सपाई
हिन्दुस्तान टीम,अलीगढ़Sun, 24 Dec 2017 01:47 AM
ऐप पर पढ़ें

सोशल मीडिया पर भगवान राम पर अमर्यादित टिप्पणी किए जाने से सपा कार्यकर्ता भड़क गए। शनिवार को सपा यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसएसपी को ज्ञापन देकर टिप्पणी करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष अर्जुन ठाकुर ने शनिवार को एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि फेसबुक पर युवाओं के एक समूह ने शुक्रवार को भगवान राम पर अमर्यादित पोस्ट डाली है। इससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। भगवान राम लोगों के रोम-रोम में बसे हैं। उनके खिलाफ टिप्पणी किए जाने से लोगों में रोष व्याप्त है। ऐसे असामाजिक तत्वों चिह्नित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस मौके पर रिजबान नबी, राकेश यादव, गगन कुमार, कमल सिंह, उमेश यादव, सलीम खान, भीम प्रकाश आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें