हज यात्रियों का मार्गदर्शक बनेगी स्मार्ट वाच

Apr 18, 2026 01:05 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share

Aligarh News - अलीगढ़ में हज यात्रियों के लिए स्मार्ट वॉच का उपयोग किया जाएगा। यह वॉच अल्पसंख्यक मंत्रालय की हज कमेटी द्वारा दी जाएगी। वॉच में एसओएस बटन, मौसम की जानकारी, और नमाज का समय होगा। यह हज सुविधा ऐप की तर्ज़ पर काम करेगी और यात्रियों को सही मार्गदर्शन करेगी।

हज यात्रियों का मार्गदर्शक बनेगी स्मार्ट वाच

अलीगढ़। हज जाने वाले यात्रियों का मार्गदर्शक स्मार्ट वाच बनेगी। यह वाच भारत सरकार के अल्पसंख्यक मंत्रालय के हज कमेटी द्वारा दी जाएगी। हज कमेटी के मास्टर हज ट्रेनर डॉ.ज़ुल्फ़िकार ने बताया कि इस स्मार्ट घड़ी को हज कमेटी से जाने वाले सभी आज़मीने हज को अपनी कलाई पर बांधना होगा, ताकि उनका सही मार्गदर्शन किया जा सके। किसी भी दुर्घटना या तबीयत ख़राब होने पर घड़ी में लगा एसओएस बटन दबाते ही उनकी सहायता के लिए हज इंस्पेक्टर या हज कर्मी उनकी मदद करेंगे। मौसम की सटीक जानकारी और पैदल चलने में कितनी दूरी तय की व रास्ता भटकने पर सही मार्गदर्शन भी मिलेगा।

यह स्मार्ट वॉच हज सुविधा ऐप की तर्ज़ पर काम करेगी। इसमें पांचो वक्त की नमाजों की समय तालिका और ज़रूरी जानकारियां उपलब्ध रहेंगी। स्मार्ट घड़ी भारत में नहीं सऊदी अरब में जाकर स्टार्ट करें, उसे चार घंटे चार्ज करके रखें।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।