खाने को लेकर दो भाइयों में गुत्थमगुत्था, एक मरा
Aligarh News - कस्बा की गोंडा रोड स्थित रोशन एन्क्लेव कॉलोनी में हुई घटना n परिजनों ने

कस्बा की गोंडा रोड स्थित रोशन एन्क्लेव कॉलोनी में हुई घटना n परिजनों ने पहले दी थी घोड़े की चोट से मौत की सूचनाn पुलिस जांच में झगड़े के दौरान गिर जाने से मौत की बात आई सामनेइगलास, संवाददाता। कस्बा की गोंडा रोड स्थित एक कालौनी में खाना खाने को लेकर दो सगे भाइयों में विवाद हो गया जो मारपीट में बदलते हुए जानलेवा हो गया। जिसमें एक भाई की मौत हो गई। परिजनों ने हत्या जैसी घटना से आरोपी भाई के बचाव के लिए घोड़े की टक्कर से व्यक्ति की मौत की सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।रोशन
इन्क्लेव निवासी अनबर पुत्र अमीर मोहम्मद के बेटे नौशाद और रियासत के बीच शनिवार रात दस बजे के करीब खाना खाने को लेकर कहासुनी हो गई और देखते ही देखते एक-दूसरे का गला पकड़कर छीना-झपटी होने लगी। बताया गया है कि इसी दौरान नौशाद जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।परिजनों ने मौत का कारण घोड़े से चोट लगना बतायाअपर पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी वरुण कुमार सिंह ने बताया कि पहले परिजनों ने एक व्यक्ति की मौत घोड़े से चोट लगने के कारण बताई गई थी, जिस पर पुलिस ने पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई। बाद में जांच और पूछताछ में सामने आया कि मृतक और उसके सगे भाई के बीच खाने को लेकर विवाद व मारपीट हुई थी, इसी दौरान गिर जाने से उसकी मौत हो ग़ई।तथ्यों के आधार पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाए।-वरुण कुमार सिंह,सीओ
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


