श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व निकाली शोभायात्रा
Aligarh News - हरदुआगंज के रामलीला मैदान में श्री रामलला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तीसरे दिन धार्मिक अनुष्ठान हुए। आचार्य सत्यप्रकाश शर्मा ने वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजन और हवन संपन्न कराया। शोभायात्रा में महिलाएं पीत वस्त्र पहनकर शामिल हुईं और श्रद्धालु बैंडबाजों की धुन पर थिरकते नजर आए। विशाल भंडारे का आयोजन भी हुआ।

हरदुआगंज, संवाददाता। कस्बा के रामलीला मैदान में नवनिर्मित श्री रामलला मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में तृतीय दिन भी सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठान हुए जिसमें नारायण वेद विद्यालय कर्णवास के आचार्य सत्यप्रकाश शर्मा एवं उनकी विद्वान आचार्य मंडली द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजन, हवन आदि विधि विधान से संपन्न कराये। तत्पश्चात श्री रामलला व शिव परिवार की शोभायात्रा बैंडबाजों व आकर्षक धार्मिक झांकियों के साथ निकाली गई। महिलाएं पीत वस्त्र पहन सिर पर कलश धारण कर आगे आगे चल रहीं थीं। बैंडबाजों की धुन पर श्रद्धालु जमकर थिरकते नजर आये। रास्ते भर शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर विशाल भंडारे को आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर नगेश सक्सैना, रसिक टावर के सीएमडी राजेश मित्तल, राजेश यादव चेयरमैन, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उपेंद्र सिंह नीटू, पूर्व जि.अ. सपा. शिशुपाल सिंह यादव, अतुल अग्रवाल, विनोद सोनी, देवेश सक्सैना, अजय शर्मा, हृयदेश सक्सैना, निर्मल कांत सक्सैना, आर पी शर्मा, मुकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


