राज्याभिषेक में जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा पांडाल

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
Follow us on Google News
share

अयोध्या वापस लौटे श्रीराम तो भव्यता से हुआ स्वागत, जले दीप

राज्याभिषेक में जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा पांडाल

अलीगढ़। शताब्दी नगर में श्रीराम कथा चल रही है। गुरुवार को कथा व्यास दीपक महाराज ने रावण वध, प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक का वर्णन किया। कथा व्यास ने बताया कि प्रभु राम और रावण में भीषण युद्ध हुआ। अंत में प्रभु श्रीराम के बाण से रावण का वध हुआ। इसी के साथ चारों ओर जय श्रीराम का जयघोष गूंज उठा। प्रभु श्रीराम माता सीता के साथ अयोध्या नगरी पहुंचे। यहां उत्सव सा माहौल था। प्रभु श्रीराम अयोध्या नगरी पहुंचे तो चारों तरफ दीपक जल रहे थे। प्रभु के आगमन पर हर नर नारी खुशी से झूम रहे थे। गुरुजनों के आदेश पर भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक किया गया।

चारों तरफ मंगलगीत गूंज उठे। भाजपा जिलाध्यक्ष शिव नारायण शर्मा ने कहा कि उन्होंने राम मंदिर निर्माण के समय चलने वाले आंदोलन में सहयोग किया। परीक्षित अजीत चौधरी, उर्मिला चौधरी ने आरती की। पूर्व विधायक रामसखी कठेरिया ने कहा कि प्रभु श्रीराम के सिंहासन पर विराजमान होने पर शताब्दी नगर धन्य हो गया। कथा में बीएस पाल, सुरेंद्र चौधरी, ऋषिपाल चौधरी, हरिशंकर सिंह ने व्यास पूजन किया। बीना शर्मा, मधुबाला, रेनू सिंह, सुजाता चौहान, गायत्री देवी उपस्थित रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।