ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अलीगढ़श्रावण मास: भोले के रंग में सराबोर अलीगढ़

श्रावण मास: भोले के रंग में सराबोर अलीगढ़

सावन के पहले सोमवार को अलीगढ़-हाथरस भोले के रंग में सराबोर नजर आए। अल सुबह से शिवालयों पर भक्तों की लाइन लग गई। जलाभिषेक के लिए हर कोई आतुर दिखा। सुबह से हो रही हल्की बारिश भी भोले के भक्तों को नहीं...

श्रावण मास: भोले के रंग में सराबोर अलीगढ़
हिन्दुस्तान टीम,अलीगढ़Mon, 30 Jul 2018 01:32 PM
ऐप पर पढ़ें

सावन के पहले सोमवार को अलीगढ़-हाथरस भोले के रंग में सराबोर नजर आए। अल सुबह से शिवालयों पर भक्तों की लाइन लग गई। जलाभिषेक के लिए हर कोई आतुर दिखा। सुबह से हो रही हल्की बारिश भी भोले के भक्तों को नहीं रोक पाई। बड़ी संख्या में भक्त मन्दिरों में जलाभिषेक को पहुंच रहे थे। वहीं कांवड़िए भी गंगा से जल लाकर जलाभिषेक के लिए मन्दिर पहुंचे।

अलीगढ़ के प्रमुख शिव मंदिर खेरेश्वर मन्दिर, अचल मन्दिर आदि पर सुबह 3 बजे से लोग पहुंचने लगे। खेरेश्वर मन्दिर पर दोपहर तक लम्बी लाइन लग गई। वहीं भक्तों की भीड़ के चलते डायवर्ट किये रूट से ही वाहन निकले। इस दौरान वाहन चालकों को थोड़ी परेशानी हुई।

उधर अलीगढ़ देहात में गोंडा, गभाना और इगलास में भी सावन की धूम रही। गभाना में भूमिया बाबा, गोंडा में वनखण्डी मन्दिर में भक्त उमड़े।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें