प्रॉपर्टी डीलर सोनू के भाई ने खुद ही साथी पर चलवाई थी गोली

Mar 10, 2026 11:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share

Aligarh News - - दूसरे पक्ष के लोगों को फंसाने के लिए रची थी साजिश, पुलिस ने राहुल को गिरफ्तार कर किया घटना का खुलासा

प्रॉपर्टी डीलर सोनू के भाई ने खुद ही साथी पर चलवाई थी गोली

हरदुआगंज, हिन्दुस्तान संवाद। हरदुआगंज में प्रॉपर्टी डीलर व ट्रांसपोर्ट कारोबारी सोनू चौधरी के भाई पर हुए हमले में मंगलवार को नया मोड आ गया। पुलिस ने घायल राहुल को गिरफ्तार कर खुलासा करते हुए बताया कि राहुल ने देशी पिस्टल से खुद ही गोली मारी थी। वह सोनू हत्याकांड के नामजद आरोपियों को फिर से फंसाना चाह रहे थे। आरोपी पक्ष के कुछ लोगों की जमानत मंजूर हो चुकी है। इस लिए देवेन्द्र ने यह षणयंत्र रचा था। बता दें कि 25 जुलाई 2025 को हरदुआगंज क्षेत्र के गांव कोंडरा निवासी 45 वर्षीय शैलेंद्र उर्फ सोनू चौधरी पुत्र सरदार सिंह की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी।

मामले में सोनू के बड़े भाई देवेंद्र चौधरी ने मुकदमा दर्ज कराया था। वही इसकी पैरवी कर रहे हैं। बीते शुक्रवार रात देवेंद्र अपने परिचित गांव किढ़ारा निवासी राहुल व विकास के साथ कौड़ियागंज स्थित ईंट भट्टे से थार गाड़ी से घर लौट रहे थे। आरोप है कि तभी हमलावरों ने फायरिंग कर दी थी। जिसमें एक गोली राहुल के हाथ में लगी थी। तभी से पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी थी। पुलिस ने विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर घायल राहुल से कड़ाई से पूछताछ की तो सच सामने आ गया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि हत्या में नामजद कुछ आरोपियों की जमानत मंजूर हो रही है। दूसरे पक्ष को फंसाने के लिए देवेन्द्र ने यह षणयंत्र रचा था। राहुल ने देशी पिस्टल से खुद ही गोली मारी थी। पुलिस ने आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर 32 बोर की देशी पिस्टल बरामद हुई है। मंगलवार को उसे अदालत में पेश किया,जहां से जेल भेज दिया।0-यह कराए थे नामजदइस मामले में देवेंद्र के भतीजे प्रशांत ने गांव के हेमू, दिनेश, संजू, शिवा, पुष्पेंद्र, विशाल व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।0-राहुल के देवेन्द्र से हैं घरेलू संबंधपूछताछ में राहुल ने बताया कि पिछले कई सालों से उसके सोनू के भाई देवेंद्र से घरेलू संबंध हैं। घर पर आना-जाना भी है। आरोपी पक्ष पर दबाव बनाने के लिए यह षणयंत्र रचा था।0-वर्जनसोनू हत्याकांड के आरोपियों पर दबाव बनाने के लिए खुद ही राहुल ने पिस्टल से गोली मारी थी। राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अन्य पहलुओं पर जांच की जा रही है।-राजीव द्धिवेदी, सीओ अतरौली0-षड्यंत्र के तहत दर्ज न कराएं झूठे केसपिछले एक सप्ताह में थाना क्वार्सी व हरदुआगंज में दो फेक गन शॉट के मामले सामने आये हैं, इन दोनो प्रकरण में षड्यंत्र के तहत अपने ऊपर फायर कराए गए हैं। आपसी रंजिश के तहत मुकदमा दर्ज कराकर एक- दूसरे को फंसाया जा सके । इस संबंध में सभी से अनुरोध है कि इस तरह के षड़यंत्र बनाकर झूठे केस दर्ज न कराये, इससे पुलिस का अमूल्य समय नष्ट होता है और समाज में गलत संदेश जाता है।-नीरज जादौन, एसएसपी

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।