Aligarh News: दबंगों ने की स्कूल पर ताबड़तोड़ फायरिंग
Aligarh News: दादों क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर जिरौली में शनिवार सुबह खेत के मामूली विवाद के चलते दबंगों ने एक निजी स्कूल को निशाना बनाकर गोलीबारी की। इससे स्कूल में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Aligarh News: दादों क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर जिरौली में शनिवार सुबह घटी घटना, अफरा-तफरी n घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हो र हा वायरल
n पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
घटना का विवरण
दादों, संवाददाता। दादों क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर जिरौली में शनिवार सुबह खेत की मेड़ काटने के मामूली विवाद को लेकर दबंगों ने एक निजी स्कूल को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। अचानक हुई इस गोलीबारी से स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और मासूम बच्चे दहशत से सहम गए। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
पुलिस की कार्रवाई
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव में स्थित विमला देवी प्राइमरी पाठशाला के संचालक संजीव कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर घटना की पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह करीब 9 बजे प्रवीन नामक एक युवक ट्रैक्टर से रवेन्द्र के खेत की मेड़ तोड़ रहा था। जब इस बात का मेरे भाई मनोज के द्वारा विरोध किया गया तो प्रवीन ने मनोज के साथ गाली-गलौज की तथा मारपीट पर उतारू हो गया। झगड़ा होते देख आसपास के लोग इकट्ठा हो गए इस पर आरोपी देख लेने की धमकी देते हुए उस समय वहां से चला गया।
फायरिंग का असर
इसके कुछ ही देर बाद विवाद ने तूल पकड़ लिया। प्रवीन अपने साथियों राहुल, अजयपाल, जयप्रकाश, कवेन्द्र और रनवीर के साथ अवैध असलहों से लैस होकर अपनी छत पर चढ़ गया। इन सभी ने स्कूल को निशाना बनाकर सीधे फायरिंग शुरू कर दी।
प्रधानाचार्य ने घटना से डायल 112 पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस के आने से पहले ही सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ संगीन धारााओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बच्चों की सुरक्षा
फायरिंग की आवाज से बच्चे सहमे
स्कूल पर हो फायरिंग की आवाज से पूरा इलाका गूंज उठा। कक्षा में मौजूद छात्र-छात्राएं सहम गए। इस संकट के समय प्रधानाचार्य ने अदम्य साहस और सूझबूझ का परिचय दिया। उन्होंने तुरंत सभी बच्चों को सुरक्षित कमरों के भीतर बंद कर दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और बच्चों की जान बच सकी।
वीडियो का विश्लेषण
वीडियो थाना दादों क्षेत्र के मौहम्मदपुर (नगला तैलिया) का है । जिसमें प्रथम पक्ष मनोज व द्वितीय पक्ष प्रवीन के मध्य खेत जोतने व मेड़ तोड़ने के ऊपर विवाद हुआ था । विवाद में प्रवीन पक्ष द्वारा मनोज पक्ष पर फायरिंग की गई, जिसमें कोई घायल/ जनहानि नही हुई है। प्रकरण में तहरीर के आधार पर छह लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए विधिक कार्रवाई की जा रही है। -अनिवेश कुमार, क्षेत्राधिकारी छर्रा
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


