10वीं की परीक्षा में शांतिनिकेतन वर्ल्ड स्कूल के छात्रों ने लहराया परचम
अलीगढ़ के शांतिनिकेतन वर्ल्ड स्कूल में कक्षा 10 के सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। दक्ष गौतम ने 97% अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया, जबकि निश्चय गुप्ता ने 96% अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की डायरेक्टर ने सभी छात्रों को बधाई दी।

अलीगढ़। शांतिनिकेतन वर्ल्ड स्कूल में कक्षा दसवीं के सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा का परिणाम परिणाम में शानदार प्रदर्शन किया है। कक्षा 10 के छात्र दक्ष गौतम ने 97% अंक पाकर सर्वोच्च स्थान प्रा प्त किया। वहीं द्वितीय स्थान पर निश्चय गुप्ता रहे जिन्होंने 96% अंक प्राप्त किए। भूमि सिंह 92.2 प्रतिशत, शौर्य सेंगर 91%, यश वार्ष्णेय 91% और हिमांशी ने 90% अंक प्राप्त किए। विद्यालय की डायरेक्टर शालिनी महलवार, आई आई एम टी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के अध्यक्ष पंकज महलवार प्रधानाचार्य सौरभ वार्ष्णेय, उप प्रधानाचार्य मनोज यादव, प्रशासनिक अधिकारी जितेंद्र यादव और हेडमिस्ट्रेस मती तबस्सुम अशरफ सहित सभी शिक्षक गण उपस्थित रहे।
विद्यालय की डायरेक्टर शालिनी महलवार ने सभी विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उनको बधाई दी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


