अकील अहमद कस्सार बने कांग्रेस सोशल मीडिया के जिलाध्यक्ष

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share

Aligarh News - अलीगढ़ में, उत्तर प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग की चेयरमैन शालिनी सिंह ने अकील अहमद कस्सार को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। पूर्व विधायक विवेक बंसल ने स्वागत किया और अकील को पार्टी की उपलब्धियों को सोशल मीडिया पर उजागर करने का कार्य सौंपा। कई अन्य कांग्रेस नेता भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

अकील अहमद कस्सार बने कांग्रेस सोशल मीडिया के जिलाध्यक्ष

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग की चेयरमैन शालिनी सिंह अकील अहमद कस्सार को अलीगढ़ सोशल मीडिया विभाग का जिलाध्यक्ष बनाया है। पूर्व विधायक विवेक बंसल ने मैरिस रोड स्थित अपने कार्यालय पर स्वागत किया। विवेक बंसल ने कहा कि अकील अहमद अपने इस पद पर रहकर कांग्रेस पार्टी की उपलब्धियों को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ज़ोरदार तरीके से उठाएंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ठा. सोमवीर सिंह, महानगर अध्यक्ष नवेद खान, अमजद हुसैन सेवादल प्रदेश सचिव, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र प्रताप सिंह, आमिल हुसैन, नादिर खान, आमिर मुंतज़िर मौजूद रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।