Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsShaka s Arms Supplier Arrested with Live Cartridges in Aligarh
शाका का असलाह सप्लायर कारतूस समेत गिरफ्तार

शाका का असलाह सप्लायर कारतूस समेत गिरफ्तार

संक्षेप:

Aligarh News - अलीगढ़ के थाना टप्पल में पुलिस ने शाका का असलाह सप्लायर जसवीर उर्फ कालू को गिरफ्तार किया। उसके पास से 2 जिन्दा कारतूस बरामद किए गए। यह गिरफ्तारी ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई। जसवीर पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं।

Dec 07, 2025 01:21 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share Share
Follow Us on

शाका का असलाह सप्लायर कारतूस समेत गिरफ्तार जट्टारी, संवाददाता। थाना टप्पल क्षेत्र में अपराधो की रोकथाम एवं अपराधियो पर अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण के निर्देशन मे क्षेत्राधिकारी महोदय खैर के नेतृत्व मे चलाये जा रहे अभियान आपरेशन प्रहार के तहत थाना टप्पल पर अभियुक्त जसवीर उर्फ कालू पुत्र जयप्रकाश निवासी उसरह रसूलपुर थाना टप्पल जनपद अलीगढ उम्र करीब 25 वर्ष को यमुना एक्सप्रेस वे अंडरपास के नीचे से थाना पुलिस द्वारा बीती रात्रि करीब 11 बजे गिरफ्तार किया गया जिसमें अभियुक्त के कब्जे से 02 अदद जिन्दा कारतूस 9 एमएम बरामद किये गये।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के खिलाफ आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है। बताते चले कि दिनांक 09.11.2025 को दबिश के दौरान थाना टप्पल के कास्टेबल देव दीक्षित पर फायिग करने वाले अभियुक्त ओमप्रकाश उर्फ शाका के सह अभियुक्त निशान्त पुत्र नरेन्द्र निवासी ग्राम जलालपुर थाना टप्पल अलीगढ उम्र करीब 21 वर्ष को दिनांक 19.11.2025 मे दौराने पुलिस मुठभेड़ गिरफ्तार किया गया था तथा दिनांक 02.12.2025 को पुलिस मुठभेड़ में ओमप्रकाश उर्फ शाखा को गिरफ्तार किया गया जिसके क्रम में ओमप्रकाश उर्फ शाका से असलाह व कारतूस सप्लाई करने वाले व्यक्ति के बारे में जानकारी की गयी तो आज उसी क्रम में थाना टप्पल पुलिस द्वारा एक शातिर अभियुक्त जसवीर उर्फ कालू को गिरफ्तार किया गया जिस पर पूर्व में भी आधा दर्जन मुकदमे अलग अलग जनपदो मे पजीकृत है।