-सुबह की ठंडी हवा, दोपहर को तेज धूप, शाम को आंधी-बारिश के साथ हल्के ओले पड़े, 43 डिग्री तापमान के बीच आंधी-तूफान और वज्रपात की चेतावनी जारी

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share

Aligarh News - -सुबह की ठंडी हवा, दोपहर को तेज धूप, शाम को आंधी-बारिश के साथ हल्के ओले

-सुबह की ठंडी हवा, दोपहर को तेज धूप, शाम को आंधी-बारिश के साथ हल्के ओले पड़े, 43 डिग्री तापमान के बीच आंधी-तूफान और वज्रपात की चेतावनी जारी

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने आंधी, बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। विभाग के अनुसार शुक्रवार दोपहर 3:30 बजे तक तेज आंधी, भारी बारिश, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। गुरुवार सुबह चली ठंडी हवाओं और आसमान में हल्के बादलों ने लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जरूर दी, लेकिन दिन चढ़ने के साथ सूरज के तेवर बेहद तीखे हो गए। दोपहर तक तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया।

बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम दिखाई दी। जरूरी काम से बाहर निकले लोग सिर और चेहरा ढककर चलते नजर आए। देर शाम आंधी ने मुश्किलें बढ़ा दीं। तापमान करीब दो डिग्री गिरकर 42.8 डिग्री पर आ गया था। अब प्रशासन ने एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से खराब मौसम के दौरान घरों में सुरक्षित रहने की अपील की है। आंधी-तूफान के समय पेड़ों, बिजली के खंभों, मोबाइल टावरों, टिन शेड और क्षतिग्रस्त भवनों से दूर रहने को कहा गया है। बिजली कड़कने के दौरान खुले स्थानों, खेतों और जलाशयों के पास न जाने की सलाह दी गई है। साथ ही सभी विद्युत उपकरण बंद रखने और बिना जरूरत घर से बाहर न निकलने के निर्देश दिए गए हैं। हीट वेव को देखते हुए भी प्रशासन ने सावधानी बरतने की अपील की है। लोगों को पर्याप्त पानी पीने, हल्के सूती कपड़े पहनने, धूप में अधिक देर तक न रहने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है। जिला प्रशासन ने खाद्य एवं विपणन विभाग को भी खरीद केंद्रों पर खुले में रखे गेहूं और अन्य खाद्यान्न को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।