मेडिकल के पुराने भवन और ब्लड बैंक में भरा पानी

मेडिकल के पुराने भवन और ब्लड बैंक में भरा पानी

संक्षेप:

Aligarh News - ब्लड बैंक में पानी भरने से कार्य रहा बाधित, पार्किंग से लेकर वार्ड में परेशान रहे मरीज

Sep 02, 2025 02:30 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। एएमयू के मेडिकल कॉलेज में भी सोमवार को हुई भारी बारिश के कारण ब्लड बैंक और पुरानी आईसीयू में पानी भर गया। पानी भरने से ब्लड बैंक का कार्य प्रभावित रहा। वहीं मरीजों को भी जल भराव से गुजरने में भारी परेशानी का समाना करना पड़ा। रविवार रात से शुरू हुई बारिश सोमवार को जेएन मेडिकल कॉलेज में भारी परेशानी का सबब बन गई। भारी बारिश से मेडिकल कॉलेज की पार्किंग में जहां गाड़ियां डूबी नजर आई। वहीं मेडिकल के ब्लड बैंक में हमेशा की तरह पानी भर गया। ब्लड बैंक में पानी भरने से कार्य प्रभावित रहा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वहीं कई तीमारदारों के ब्लड की आवश्यकता पर पानी में ब्लड डोनेट करना पड़ा। वहीं पुराने भवन और पुरानी आईसीयू और वार्ड में पानी भरा रहा। एएमयू प्रॉक्टर प्रो. वसीम अली ने बताया कि पानी भरने से कोई नुकसान नहीं हुआ है। पर कार्य जरूर प्रभावित रहा। शाम को पानी का स्तर कम हुआ है। बारिश बंद हो तो साफ सफाई कार्य युद्ध स्तर पर चलाया जाएगा। इसके लिए सभी को निर्देश दे दिए गए हैं।