Aligarh News: संवेदनशील स्थानों की करें गश्त: एसएसपी

हिन्दुस्तान, अलीगढ़
Follow us on Google News
share

Aligarh News: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को रोरावर क्षेत्र के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने यातायात व्यवस्था, संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी और पुलिस की सतर्कता की समीक्षा की। एसएसपी ने पुलिस को गश्त बढ़ाने और आम जन से संवाद करने के निर्देश दिए।

Aligarh News: संवेदनशील स्थानों की करें गश्त: एसएसपी

Aligarh News: n रोरावर क्षेत्र में भ्रमण कर एसएसपी ने किया निरीक्षण कर की समीक्षा n प्रमुख चौराहों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजालोधा, संवाददाता। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को थाना रोरावर क्षेत्र के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान यातायात व्यवस्था, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी और पुलिस की सतर्कता की समीक्षा की गई।एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को संवेदनशील स्थानों पर लगातार गश्त करने, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग करने तथा आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी शिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।भ्रमण

के दौरान एसएसपी ने शाहपुर कुतुब पुलिस चौकी का भी निरीक्षण किया। चौकी परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के समय क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम संजीव कुमार शर्मा, कोतवाल रवि चंद्रवाल, उपनिरीक्षक सचिन कुमार सहित आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।