अलीगढ़, मेरठ व गाजियाबाद ने जीते हैंडबॉल व बास्केटबॉल के सेमीफाइनल
Aligarh News - 38वीं पीएसी वाहिनी में पश्चिमी जोन की हैंडबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता का दूसरा दिन

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। रामघाट रोड स्थित 38वीं वाहिनी पीएसी में चल रही तृतीय अंतरवाहिनी पीएसी पश्चिमी जोन हैंडबॉल क्लस्टर (हैंडबॉल और बास्केटबॉल) के दूसरे दिन सेमीफाइनल मुकाबले हुए। रोमांचक मुकाबलों में अलीगढ़, मेरठ व गाजियाबाद की टीमों ने जीत हासिल की। अब शनिवार को दोनों प्रतियोगिताओं के फाइनल खेले जाएंगे। आयोजन सचिव व सेनानायक लखन सिंह यादव के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरुवार को हुआ था। इसमें पश्चिमी जोन की 14 टीमें भाग ले रही हैं। पहले दिन हैंडबॉल मुकाबलों में अलीगढ़, बरेली व गाजियाबाद, जबकि बास्केटबॉल में इटावा, मुरादाबाद, गाजियाबाद व बरेली की टीमों ने जीत दर्ज की थी।
इसके बाद क्वार्टर फाइनल खेले गए। शुक्रवार को हैंडबॉल के सेमीफाइनल में 38वीं वाहिनी अलीगढ़ व 44वीं वाहिनी मेरठ की टीमों ने क्रमशः 6वीं वाहिनी मेरठ व 47वीं वाहिनी गाजियाबाद की टीमों को हराकर फाइनल में जगह बना ली। वहीं बास्केटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में 38वीं वाहिनी अलीगढ़ व 41वीं वाहिनी गाजियाबाद की टीमें जीत दर्ज करते हुए फाइनल में पहुंचीं। इन्होंने क्रमश 47वीं वाहिनी गाजियाबाद व 28वीं वाहिनी इटावा को हराया। अब शनिवार को हैंडबॉल व बास्केटबॉल के फाइनल मुकाबलों के साथ प्रतियोगिता का समापन होगा। इस मौके पर उप सेनानायक मोनिका चड्ढा, सहायक सेनानायक जिलाजित, सूबेदार सैन्य सहायक पीसी राधेश्याम, सूबेदार शिविरपाल पीसी सुधीर कुमार व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



